संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण जारी है। BSE का सेंसेक्स 823 अंकों की बढ़त के साथ 47,109.01 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की तेजी में बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं। निफ्टी का बैंक इंडेक्स 970 अंक ऊपर 31,535.60 पर कारोबार कर रहा है। इंडसइंड बैंक का शेयर 11% ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी इंडेक्स भी 232 अंकों की बढ़त के साथ 13,867.10 पर कारोबार कर रहा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का तीसरा बजट है। इससे पहले उन्होंने 5 जुलाई 2019 और 1 फरवरी 2020 को भी केंद्रीय बजट पेश किया था। मोदी सरकार का यह 9वां बजट है, जिसमें 5 जुलाई 2019 को आया अंतरिम बजट भी शामिल है।
सरकार ने कहा कि 2020-21 के लिए राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 9.5% रहेगा। 2021-22 के लिए 6.8% रहने का अनुमान है।
बीमा शेयरों में शानदार तेजी
सरकार इंश्योरेंस एक्ट, 1938 में संशोधन करेगी। इसके तहत बीमा कंपनियों में FDI सीमा 49% से बढ़ाकर 74% करने का ऐलान किया गया है। इससे HDFC लाइफ का शेयर 5.2%, SBI लाइफ का शेयर 3.8% और ICICI प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 6.1% ऊपर कारोबार कर रहा है।
गैस कंपनियों के शेयरों में तेजी
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार सिटी गैस डिस्ट्रीब्युशन के तहत देश के 100 अन्य शहरों को जोड़ेगी। इससे इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर 2.5% और महानगर गैस का शेयर 1.8% ऊपर कारोबार कर रहा है।
सेबी गोल्ड का भी रेगुलेटर होगा
सरकार सिक्युरिटीज मार्केट कोड लेकर आएगी। इसमें सेबी एक्ट, गवर्मेंट सिक्युरिटीज एक्ट और डिपॉजिटरीज एक्ट को शामिल किया जाएगा। सेबी सोने का भी रेगुलेटर होगा।
BSE पर 2,783 शेयरों मे कारोबार हो रहा है। 1,635 शेयरों में तेजी और 984 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 188.48 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो शुक्रवार को 186.13 लाख करोड़ रुपए था। इससे पहले बाजार लगातार 6 सत्रों में गिरावट के साथ बंद हुआ था।
बाजार की चाल को बजट में प्रमुख सेक्टर से जुड़े ऐलानों पर निर्भर होगा। MSME, ऑटो, डिफेंस सहित बीमा कंपनियों के शेयरों पर फोकस होगा। भारत का मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजिंग इंडेक्स (PMI) जनवरी में तीन महीने के उच्चतम स्तर 57.7 पर पहुंच गया है, जो दिसंबर में 56.4 रहा था। यहां 50 से ऊपर रहने का अर्थ पॉजिटिव ग्रोथ से है।
पड़ोसी देशों के साथ तनाव और हथियार निर्यात को देखते हुए सरकार इस सेक्टर के लिए बड़े ऐलान कर सकती है। ऐसे में रक्षा क्षेत्र के शेयर आज फोकस में रहेंगे। इसमें हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल लि. (HAL) का शेयर सबसे अहम है।
अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट
आज ग्लोबल सेंटीमेंट काफी उतार-चढ़ाव वाला है। एक तरफ जापान का निक्केई, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग और ऑस्ट्रेलिया के ऑल आर्डिनरीज इंडेक्स में 1% तक की बढ़त है। इसी तरह कोरिया कॉस्पी इंडेक्स में 1.76% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहा है। इससे पहले अमेरिकी और यूरोपियन मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।
कल डाओ जोंस, नैस्डैक, S&P 500 इंडेक्स में 2% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे। इसी तरह ब्रिटेन का FTSE, फ्रांस का CAC और जर्मनी DAX इंडेक्स में भी 2% तक की गिरावट रही।
शेयर बाजार LIVE अपडेट...
12:22 PM सरकार ने कहा कि 2020-21 के लिए राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 9.5% रहेगा।
12:10 PM वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार सिटी गैस डिस्ट्रीब्युशन के तहत देश के 100 अन्य शहरों को जोड़ेगी। इससे इंद्रप्रस्थ गैस का शेयर 2.5% और महानगर गैस का शेयर 1.8% ऊपर कारोबार कर रहा है।
11:58 AM 2021-22 में दो सरकारी बैंकों और एक जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को डिसइन्वेस्ट किया जाएगा। इसके अलावा 2021-22 में BPCL और एयर इंडिया डिसइन्वेस्टमेंट पूरा होगा। सरकार बुरे हालात से गुजर रहे सरकारी कंपनियों को बंद करेगी।
11:49 AM सरकारी बैंकों को 20 हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा। सरकार ने विनिवेश का लक्ष्य 1.75 लाख करोड़ रुपए किया ,जो पहले 2.10 लाख करोड़ रुपए था।
11:47 AM इंश्योरेंस सेक्टर में FDI 74% कर सकता है। अभी यह 49% है। लेकिन कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और प्रमुख मैनेजमेंट भारतीय होने का भी शर्त रखा गया है।
11:45 AM सरकार ने कहा कि देश के 7 सबसे बड़े पोर्ट्स को PPP के तहत प्राइवेट करेंगे।
11:28 AM सरकार PSU असेट मोनेटाइज करेगी। BSE PSU इंडेक्स में शामिल 30 में से 23 शेयरों में बढ़त है।
11:26 AM BSE ऑटो इंडेक्स में करीब एक फीसदी की बढ़त है। सरकार वॉलेंटरी स्क्रैपेज पॉलिसी लाएगी।
11:20 AM BSE हेल्थकेयर इंडेक्स में शामिल 30 में से 20 शेयरों में तेजी है। वित्त मंत्री ने हेल्थकेयर सेक्टर के लिए 64,180 करोड़ रुपए जारी करने का ऐलान किया।
11:15 AM BSE में राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टीलाइजर (RCF) का शेयर 4% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चंबल फर्टिलाइजर के शेयरों में भी मजबूत बढ़त है।
11:04 AM सेंसेक्स 509 अंकों की बढ़त के साथ 46,795 पर और निफ्टी 126.60 अंक ऊपर 13,761.20 पर कारोबार कर रहा है।
10:24 AM डिफेंस सेक्टर के भारत डायनमिक्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और मिश्र धातू के शेयरों में 1-1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
09:49 AM BSE में UPL का शेयर 8% नीचे कारोबार कर रहा है। शेयर में यह लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट है। यह निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर है।
09:42 AM सरकरी बैंकों को फिलहाल 43 हजार करोड़ रुपए की जरूरत है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना के दौरान ढेर सारे बुरे फंसे कर्ज (NPA) होने की आशंका है। सरकार इस बजट में सरकारी बैंकों के लिए पैसे देने की घोषणा कर सकती है।इसी उम्मीद से बैंकिंग शेयरों में भी तेजी है। निफ्टी बैंक इंडेक्स 422 अंक यानी 1.38% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसमें इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 7.48% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। पिछले बजट में सरकार ने सरकारी बैंकों को कोई भी पैसा नहीं दिया था।
09:28 AM निफ्टी फार्मा इंडेक्स 1.36% नीचे कारोबार कर रहा है। इसमें डॉ. रेड्डीज का शेयर 4.30% की गिरावट के साथ टॉप लूजर शेयर है। इंडेक्स में एकमात्र सन फार्मा का शेयर 1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
09:22 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इंडसइंड बैंक का शेयर 6.16% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, डॉ. रेड्डीज का शेयर 4.13% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
09:15 AM सेंसेक्स 332 अंक ऊपर 46,617.95 पर और निफ्टी 124 अंक ऊपर 13,758.60 पर खुला।
09:10 AM प्री मार्केट में सेंसेक्स 332 अंकों की बढ़त के साथ 46,617.95 पर बंद हुआ है।
09:00 AM प्री-मार्केट में BSE का सेंसेक्स 383 अंकों की बढ़त के साथ 46,669.03 पर कारोबार कर रहा है।
दुनियाभर के बाजारों का हाल
Comment Now