Thursday, 22nd May 2025

प्रदेश में फिर लौटी ठंड:पेंड्रारोड व बिलासपुर में शीतलहर, रायपुर में 4 डिग्री गिरा रात का पारा, शीतलहर की संभावना

Sun, Jan 31, 2021 7:46 PM

उत्तर भारत से ठंडी हवा आने के कारण प्रदेश में ठंड फिर लौट आई है। शनिवार को पेंड्रारोड, बिलासपुर, कोरिया, जशपुर व मैनपाट में शीतलहर चली। राजधानी में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। इससे ठंड बढ़ गई है। रविवार को उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर चलने व कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिन बादल छाए रहने के बाद मौसम खुला और उत्तर की ठंडी हवा प्रदेश में आ रही है। यही कारण है कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात से ठंड बढ़ गई है। शनिवार को सुबह भी देर तक ठंडी हवाएं चलती रहीं। शाम को भी ठंडक बढ़ गई। राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री पहुंच गया है। शुक्रवार की तुलना में यह 3.6 डिग्री कम है। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

प्रमुख स्थानों का पारा
रायपुर 27.4 15.6
बिलासपुर 26.2 10.0
पेंड्रारोड 22.6 7.0
अंबिकापुर 19.6 6.9
जगदलपुर 28.6 17.7
दुर्ग 30.4 13.0
राजनांदगांव 28.0 15.1

लाभांडी में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। पेंड्रारोड में रात का तापमान सामान्य से 5, बिलासपुर में 4 व अंबिकापुर में 3 डिग्री कम रहा। दूसरी ओर बस्तर संभाग में तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री रहा, यह सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। उत्तरी हवा आने से उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आई। शुक्रवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। सारंगढ़ व बेमेतरा में एक-एक सेमी वर्षा हुई। बाकी स्थानों पर मौसम खुला रहा। विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार अभी एक-दो दिन तक ठंड बढ़ेगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery