Thursday, 22nd May 2025

पानीपत में किसान आंदोलन की वापसी:पुलिस की बात मान टोल से उठ गए थे किसान, टिकैत के आंसू देखकर फिर से तंबू लगाकर टोल कराए फ्री

Sat, Jan 30, 2021 9:44 PM

  • 19 घंटे भी वसूली नहीं कर पाया L&T टोल प्लाजा, 25 घंटे डाहर टोल पर हुई वसूली
  • ट्रैक्टर परेड में बवाल के बाद किसानों का हट गया था मन, अब फिर हुए एकजुट
 

28 जनवरी की शाम को किसान नेता राकेश टिकैत का भावुक वीडियो वायरल हुआ। इसे देख पानीपत के किसानों ने रात में ही आपात बैठक बुलाकर 29 जनवरी से दोबारा टोल फ्री कराने, धरना देने और लंगर शुरू करने का फैसला किया। शुक्रवार सुबह 7:15 बजे से ही टोल पर किसान जुटने शुरू हुए और 11:15 बजे दोनों टोल फिर से फ्री कराने के लिए लंगर सेवा शुरू कर दी।

दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में बवाल के बाद पानीपत पुलिस-प्रशासन ने L&T टोल प्लाजा पर धरना और लंगर लगा रहे किसानों से रात में वार्ता कर टोल से हटने की बात कही। बवाल से टूट चुके किसान भी 28 जनवरी को L&T के साथ डाहर टोल प्लाजा से हट गए। इसके बाद दोनों टोल पर वसूली शुरू हो गई थी।

L&T टोल प्लाजा से फ्री गुजरते वाहन।
L&T टोल प्लाजा से फ्री गुजरते वाहन।

26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में हुए बवाल के बाद से सिंधु बॉर्डर से किसानों का लौटना जारी हो गया था। पानीपत के L&T टोल प्लाजा पर धरना और लंगर की कमान संभाल रहे सिख यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष मुखत्यार सिंह ने बताया कि 27 जनवरी की रात को DSP संदीप के साथ सेक्टर 13-17 व सिटी थाने के प्रभारी उनके पास आए। पुलिस ने कहा कि ऊपर से दबाव है, वह अपना लंगर समाप्त कर दें। किसान भी आंदोलन में उपद्रव होने से टूट चुके थे। किसानों ने पुलिस-प्रशासन की बात मानकर 28 जनवरी से टोल प्लाजा से अपना सामान समेट लिया और गुरुवार सुबह 10 बजे डाहर टोल प्लाजा और शाम 4:30 बजे L&T टोल प्लाजा पर वसूली शुरू हो गई।

टोल प्लाजा पर लंगर लेता किसान।
टोल प्लाजा पर लंगर लेता किसान।

इसके बाद गुरुवार शाम को किसान नेता राकेश टिकैत का रोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद सिख यूथ फेडरेशन ने गुरुवार रात को ही सेक्टर 13-17 स्थित गुरुद्वारे में आपात बैठक बुलाई। इसमें पानीपत के किसान नेता भी शामिल हुए। सभी ने शुक्रवार से फिर टोल फ्री कराने और लंगर सेवा चालू करने का निर्णय लिया। जिसके बाद शुक्रवार सुबह 7:15 बजे से ही L&T टोल प्लाजा पर किसान जुटने शुरू हो गए। किसानों ने 11:15 बजे डाहर और 11:19 बजे L&T टोल प्लाजा फ्री करा दिया। हांलाकि दोनों टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात थी, लेकिन किसानों को रोक नहीं सकी। हल्की झड़प के बाद टोल फ्री हो गए। किसानों के लिए लंगर शुरू कर दिया गया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery