Friday, 23rd May 2025

मौसम:लगातार चौथा कोल्ड डे, फिर भी दस साल के मुकाबले इस बार की जनवरी कम सर्द रही

Sat, Jan 30, 2021 9:24 PM

उत्तर भारत से 12 से 15 किमी प्रतिघंटे रफ्तार से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण लगातार चौथा कोल्ड डे रहा। अधिकतम तापमान गुरुवार के 23.6 के मुकाबले 0.6 डिग्री घटकर 22.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री कम है।

बुधवार रात पारा 7.9 डिग्री था, जो गुरुवार रात और घटकर 7.2 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। सर्द हवा के बाद भी इस बार जनवरी पिछले एक दशक के मुकाबले उतनी सर्द नहीं है। सर्दी के तीन महीने खत्म हो गए। इनमें से 26 दिन ही ठंड महसूस हुई, जब तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। ठंड का असर 31 जनवरी तक रहेगा। फरवरी लगते ही पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में प्रवेश करेगा। हवा की दिशा बदलते ही तापमान बढ़ेगा।

10 साल में जनवरी का न्यूनतम तापमान ऐसा
10 साल में जनवरी का न्यूनतम तापमान ऐसा

इस बार नमी से ठंड का पैटर्न प्रभावित
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दुबे के मुताबिक इस बार नवंबर, दिसंबर और जनवरी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आती रही। इस वजह से ठंड प्रभावित हुई

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery