छत्तीसगढ़ में इस बार जनवरी के गर्म 11 साल में दूसरी बार जनवरी सबसे ज्यादा गर्म गुजर रहा है। दिसंबर भी 11 साल में सबसे गर्म गुजरा। हवा की दिशा बदलने से आसमान में बादल छा रहे हैं। इसके कारण रात का तापमान बढ़ गया है। यही कारण है कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को रायपुर, सरगुजा व बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस बार जनवरी भी काफी गर्म बीत रहा है। 2014 में 29 जनवरी को न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री था। इस साल 15 जनवरी को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री था, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। जनवरी के दूसरे सप्ताह में रात का तापमान 22 डिग्री तक पहुंच गया था, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था।
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
रायपुर | 30.6 | 18 |
माना | 30.4 | 17 |
बिलासपुर | 29.8 | 16.4 |
पेंड्रारोड | 26.7 | 10 |
अंबिकापुर | 25.7 | 9 |
जगदलपुर | 30.1 | 17.4 |
दुर्ग | 31 | 16.2 |
राजनांदगांव | 17.3 |
जनवरी के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। सामान्यत: 14 जनवरी मकर संक्रांति के बाद से दिन व रात का तापमान बढ़ने लगता है, लेकिन इस बार 15 जनवरी को इस माह का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया। जनवरी बीतने में तीन दिन बाकी है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री से नीचे जाने की संभावना बिल्कुल नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार मार्च तक उतार-चढ़ाव के साथ ठंड पड़ेगी, लेकिन तापमान इतना भी नहीं गिरेगा, जिससे रातें सर्द हों।
साल | तारीख | न्यूनतम तापमान |
2021 | 15 | 12.2 |
2020 | 12 | 10 |
2019 | 01 | 9.9 |
2018 | 04 | 11.3 |
2017 | 15 | 10.7 |
2016 | 23 | 10.4 |
2015 | 19 | 9.9 |
2014 | 29 | 12.9 |
2013 | 09 | 8.4 |
2012 | 14 | 8.2 |
2011 | 07 | 7.2 |
अंबिकापुर व पेंड्रा को छोड़कर बाकी जिलों में ठंड गायब : अंबिकापुर व पेंड्रारोड को छोड़कर बाकी जिलों में ठंड गायब हो गई है। राजधानी में भी हल्की ठंड है। गुरुवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9 व पेंड्रारोड में 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। अंबिकापुर में तापमान सामान्य से एक व पेंड्रारोड में दो डिग्री कम था। जगदलपुर में रात का तापमान 17.4 डिग्री था, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था।
Comment Now