Thursday, 22nd May 2025

फिर बीजापुर खून से लाल:​​​​​​​नक्सलियों ने DRG जवान की पीट-पीट कर हत्या कर दी, घर से लौटते समय रास्ते में रोका था

Fri, Jan 29, 2021 6:56 PM

  • जांगला क्षेत्र के कोतरापाल में शाम की घटना, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं
  • नक्सली संगठन में ही काम करता था, सरेंडर करने के बाद DRG में हुआ था पदस्थ
 

छत्तीसगढ़ का बीजापुर फिर नक्सली वारदात के चलते खून से लाल हो गया। नक्सलियों ने DRG जवान की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी। जवान इससे पहले नक्सली संगठन में ही काम करता था और सरेंडर करने के बाद पुलिस की योजना के तहत DRG में भर्ती हुआ था। वारदात जांगला थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम की है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि उच्चाधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कोतरापाल निवासी सोमडु उर्फ मल्लेश DRG में कांस्टेबल पदस्थ था। वह अपने किसी काम से गृहग्राम आया हुआ था। यहां से लौटने के दौरान गुरुवार शाम करीब 5 बजे नक्सलियों ने रास्ते में उसे घेर लिया। नक्सलियों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। कुछ साल पहले ही सोमुड ने सरेंडर किया था। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकेगी।

चार दिन में चौथी हत्या

बीजापुर में चार दिनों में यह चौथी हत्या है। इससे पहले नक्सलियों ने 24 जनवरी को गोपनीय सैनिक की गला रेतकर हत्या कर दी थी। वहीं 25 जनवरी को MP के एक ठेकेदार को बेरहमी से मार दिया था। इसके बाद 27 जनवरी को भी एक बर्खास्त कांस्टेबल का उसके घर में सोते हुए गला रेत दिया गया था। हालांकि पुलिस ने इसे आपसी रंजिश में हत्या होने की बात कही थी। इस संबंध में भी अभी ज्यादा कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery