Friday, 23rd May 2025

5 साल की बेटी के सामने प्रेमिका की हत्या:कैंची से गोदकर की हत्या, दुकान के सामने सीढ़ियों में तड़पते हुए तोड़ा दम, महिला ने ही प्रेमी को मिलने बुलाया था

Fri, Jan 29, 2021 6:50 PM

  • आरोपी एक साल से था संपर्क में, ज्ञानशिला के पास खाली मैदान की घटना, दो और आरोपी होने की शंका
  • हत्या के बाद का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, महिला गला कटने के बाद दौड़कर आई और गिर पड़ी
 

इंदौर में गुरुवार रात 25 वर्षीय एक महिला की उसके प्रेमी ने गले में कैंची गोदकर हत्या कर दी। हत्या के वक्त महिला की पांच साल की बेटी भी वहीं मौजूद थी। आरोपी घर से ही कैंची जेब में रखकर लाया था। महिला आरोपी को एक साल से जानती थी। आरोपी ने देर शाम को उसे फोन कर मिलने बुलाया था। गला कटने के बाद जब महिला खून से लथपथ भागकर एक दुकान की सीढ़ियों में गिरी तब लोगों को इसका पता चला। आरोपी और घटना का कुछ हिस्सा सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है, जिसके बाद देर रात पुलिस ने उसे जनता क्वार्टर से हिरासत में ले लिया। घटना के वक्त आऱोपी के दो दोस्तों के होने की बात सामने आई है। इसमें से एक पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है।

आरोपी सौरभ बोला - विवाद कर रही थी इसलिए कैंची से हमला किया।
आरोपी सौरभ बोला - विवाद कर रही थी इसलिए कैंची से हमला किया।

एएसपी राजेश रघुवंशी के अनुसार सुपर सिटी स्थित 301 ओ ब्लॉक के ज्ञानशिला में रहने वाली 25 वर्षीय प्रिया पति श्याम अग्रवाल की उसके दोस्त सौरभ पिता राम गौत्रे निवासी जनता क्वार्टर ने गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के दौरान दो और आरोपियों की जानकारी मिली है। एएसपी के मुताबिक महिला हाउसवाइफ थी। उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। प्रिया को आरोपी सौरभ ने शाम को फोन कर मिलने बुलाया था। प्रिया अपनी पांच साल की बेटी को लेकर आरोपी से मिलने पहुंच गई थी। वहां बेटी को साथ देख आरोपी ने कुछ कहा फिर पुरानी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसका गला रेत दिया। फिर उसे गले सहित अन्य जगहों पर कैंची मारी।

प्रिया बचने के लिए दौड़ी और दुकान के सामने सीढ़ियों पर गिर गई। बेटी भी मां के पास दौड़कर आ गई।
प्रिया बचने के लिए दौड़ी और दुकान के सामने सीढ़ियों पर गिर गई। बेटी भी मां के पास दौड़कर आ गई।

हमले के बाद प्रिया जान बचाने के लिए पास की दुकान की ओर भागी। उसके गले से लगातार खून बह रहा था। वह अचानक एक गजक की दुकान की सीढ़ियों पर आकर गिर गई। खून देखकर दुकानदार जोर से चिल्लाया। तभी पीछे से महिला की बेटी भी आ गई। मां को लहुलुहान देख वह रोने लगी। चीखी भी कि सौरभ अंकल ने मम्मी को मारा है। तभी कुछ लोग वहां आए, लेकिन किसी ने भी महिला की मदद नहीं की। कुछ ही देर बाद उसने सीढ़ियों पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। तभी पीछे से आरोपी दौड़ता हुआ आया। उसने अपनी एक्टिवा उठाई और भाग निकला। यह घटनाक्रम एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। एएसपी के अनुसार इसमें दो और आरोपियों के होने की बात सामने आई है।

हमले के बाद खुद को बचाते हुए प्रिया दुकान की ओर भागी।
हमले के बाद खुद को बचाते हुए प्रिया दुकान की ओर भागी।

200 मीटर दूर ही था घर
घटनास्थल से महिला का घर 200 मीटर दूरी पर ही था। उसका पति श्याम एक साबूदाना कंपनी में सेल्समैन है। घटना के वक्त वह घर पर ही था। पति-पत्नी और बच्ची के अलावा महिला की सास भी घर पर रहती थी। घटना स्थल से 500 मीटर दूरी पर एक चौकी बनी है, लेकिन अभी उसका उद्घाटन होना बाकी है। पता चला है कि महिला कुछ दिन पहले पति के साथ मथुरा-वृंदावन घूमने गई थी। वहां से दो दिन पहले ही लौटी है।

बहस कर रही थी इसलिए मार डाला
हत्या के तुरंत बाद किसी ने पुलिस को फोन लगाया। तत्काल वायरलेस सेट पर पाइंट चला। पाइंट मिलते ही लसूड़िया थाने के दो सिपाही प्रणीत और जितेंद्र ने घेराबंदी की। उधर, परदेशीपुरा पुलिस और अन्य टीम भी वहां पहुंची। आरोपी का परदेशीपुरा में रिकार्ड भी है। आरोपी को जब सिपाहियों ने थप्पड़ मारे तो बोला कि वह दिमाग खराब कर रही थी। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। शाम को उसे मिलने बुलाया तो वह बहस करने लगी और अपनी बेटी को भी ले आई थी। मैं सुबह से गुस्से में था। जेब में कैंची लेकर आया था। फिर अचानक उसके गले में कैंची घोंप दी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery