Friday, 23rd May 2025

तीसरा कोल्ड डे:इंदौर में सीजन की सबसे सर्द रात पारा 7.9 डिग्री पर; दो दिन ऐसी ही ठंड पड़ेगी

Fri, Jan 29, 2021 6:49 PM

  • सबसे कम तापमान खजुराहो में 3 डिग्री रहा।
 

उत्तर से आ रही बर्फीली हवा के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर गुरुवार को भी बरकरार रहा। होशंगाबाद, नरसिंहपुर, सिवनी, बैतूल छोड़ पूरे प्रदेश में पारा 10 डिग्री से कम रहा। सबसे कम तापमान खजुराहो में 3 डिग्री था। इंदौर में बुधवार की रात सीजन में सबसे सर्द रही। तापमान 7.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8 डिग्री कम है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री था। यह सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। लगातार तीसरे दिन कोल्ड डे रहा। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। बीते 10 सालों में तीन बार जनवरी में पारा 5 डिग्री रहा है।

4 जिले छोड़ बाकी प्रदेश में पारा 10 डिग्री से नीचे
होशंगाबाद, नरसिंहपुर, सिवनी, बैतूल छोड़ पूरे प्रदेश में पारा 10 डिग्री से कम रहा। सबसे कम तापमान खजुराहो में 3 डिग्री था। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दुबे के मुताबिक दो दिन प्रदेश में ऐसी ही ठंड पड़ने की संभावना है। शनिवार बाद थोड़ी राहत के आसार हैं।

10 साल में जनवरी का पारा

 
 

 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery