Monday, 14th July 2025

देवी-देवताओं के चित्र का किया था दुरुपयोग:कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान के दामाद ने थाने पहुंच कबूल किया गुनाह, खुद को सजा सुनाई कि 15 दिन गुरुद्वारे में करेंगे श्रमदान

Mon, Jan 25, 2021 7:17 PM

  • नौ-सेना से रिटायर्ड 71 वर्षीय कैप्टन ने दीवार पर गंदगी से परेशान होकर लगा दी थी देवी-देवाताओं की फोटो
  • देवी-देवताओं के चित्र का दुरुपयोग और अपमान पर हिन्दू सेवा परिषद के कार्यकर्ता पहुंचे थे मदनमहल थाने में शिकायत करने
 

दीवार की गंदगी से परेशान 71 वर्षीय नौ-सेना के कैप्टन ने देवी-देवताओं का चित्र लगा दिया। परेशानी से तो निजात नहीं मिली, लेकिन खुद की मुसीबत बढ़ा ली। दीवार पर गंदगी के बीच देवी-देवताओं की फोटो देख हिन्दू सेवा परिषद के कार्यकर्ता भड़क गए। मदनमनहल थाने शिकायत करने पहुंच गए। कैप्टन को गलती का अहसास हुआ तो वह खुद थाने पहुंचे। क्षमा मांगी और फिर खुद को सजा सुनाते हुए 15 दिन गुरुद्वारा में सेवा करने के निर्णय से अवगत कराया। कैप्टन कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान के दामाद हैं।

नौ-सेना से हैं रिटायर्ड
जानकारी के अनुसार सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड निवासी अशोक खन्ना नौ-सेना से रिटायर हैं। घर की दीवार की गंदगी से परेशान होकर उन्होंने देवी-देवताओं की फोटो लगा दी थी। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को हिन्दू सेवा परिषद के कार्यकर्ता मदनमहल थाने पहुंच गए। उन्होंने अशोक खन्ना के खिलाफ देवी-देवताओं के अपमान का मुद्दा बनाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे।
विवाद की सूचना पाकर खुद पहुंच गए थाने
अशोक खन्ना को इसकी जानकारी हुई ताे वे खुद मदनमहल थाने पहुंच गए। वहां उन्होंने परिषद के कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगी। बोले कि मेरा उद्देश्य देवी-देवताओं के अपमान का नहीं था। गंदगी से परेशान हो गया था। सोचा था कि श्रद्धा के चलते कोई फिर दीवार गंदा नहीं करेगा। उन्होंने खुद को दोषी ठहराते हुए अपनी सजा भी मुकर्रर कर दी। बोले कि वह 15 दिन गुरुद्वारा में सेवा करेंगे।
कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान के हैं दामाद
अशोक खन्ना कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान के दामाद हैं। वे सुभद्रा कुमारी चौहान की पौत्री के पति हैं। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अतुल जेसवानी के मुताबिक अशोक खन्ना के क्षमा मांगने और बतौर सजा के तौर पर खुद से गुरुद्वारा में श्रमदान करने की बात कही है। सेवा परिषद ने देश सेवक नौसेना के कैप्टन के भाव का सम्मान एवं क्षमा याचना पर मामले को ज्यादा तूल न देते हुए अपनी शिकायत वापस ले ली। इस मौके पर नितिन सोनपाली, सौरभ जैन, पारस, पवन कुशवाहा, गौरव साहू, दीपक विश्वकर्मा सहित अन्य थे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery