Friday, 23rd May 2025

देपालपुर में कांग्रेस का ट्रैक्टर मार्च:सरकार को कृषि कानून के साथ पेट्रोल-डीजल पर भी घेरा

Mon, Jan 25, 2021 7:12 PM

  • कमलनाथ बोले- शिवराज सिर्फ घोषणा वीर,15 हजार घोषणाएं कर चुके
  • 24 अवतार मंदिर से शुरू हुआ काफिला दो किमी तक चला
 

कांग्रेस ने देपालपुर में किसान आंदोलन के समर्थन में रविवार को बड़ा ट्रैक्टर मार्च निकाला। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्रैक्टर का स्टेयरिंग थामा और भीड़ के बीच 2 किमी तक ट्रैक्टर चलाया। 24 अवतार मंदिर से शुरू हुआ काफिला दो किमी तक चला।

अंत में कमलनाथ ने किसानों की सभा में कहा पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रुपए पहुंचने वाली है। नगरीय निकाय चुनाव का है। आपको तय करना है हमारा प्रदेश किस रास्ते पर जाएगा। नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान सिर्फ घोषणावीर हैं। 15 हजार झूठी घोषणाएं उनके नाम दर्ज हैं। जब तक झूठ नहीं बोलते, उनका खाना हजम नहीं होता। आज प्रदेश में जितने उद्योग लगते नहीं हैं, उससे ज्यादा बंद हो जाते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- मुख्यमंत्री चौहान सिर्फ घोषणावीर हैं। 15 हजार झूठी घोषणाएं उनके नाम दर्ज हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- मुख्यमंत्री चौहान सिर्फ घोषणावीर हैं। 15 हजार झूठी घोषणाएं उनके नाम दर्ज हैं।

कमलनाथ बोले- शिवराज सिर्फ घोषणा वीर,15 हजार घोषणाएं कर चुके
सभा को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और डॉ. विक्रांत भूरिया ने भी संबोधित किया। पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, जीतू पटवारी, विधायक विशाल पटेल, विनय बाकलीवाल, सदाशिव यादव, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, विजयलक्ष्मी साधौ ,मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा, संजय शुक्ला, पं. कृपाशंकर शुक्ला, के.के. मिश्रा, अश्विन जोशी, अर्चना जायसवाल आदि नेता मौजूद थे।

सरकार में रहते किसानों की सुध नहीं ली : भाजपा
इधर, कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की रैली पर भाजपा ने सवाल खड़े किए। जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी ने कहा कि कर्जमाफी का झूठ बोलकर मन नहीं भरा था कि अब फिर नया झूठ परोसना शुरू कर दिया। किसान पूरी तरह समझ चुका है कि सरकार रहते सवा साल सुध नहीं ली तो अब क्या साबित करना चाहते हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery