मध्यप्रदेश में अब तक 1852 लोग गायब हुए हैं इनमें से 211 मिल चुके हैं जबकि 1661 अभी लापता है। भोपाल में 6 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक कुल 111 लोग गायब हो चुके हैं। इसमें सभी उम्र के महिला-पुरुष हैं। अब पुलिस ने इनकी तलाश के लिए अभियान शुरू किया है। खास तौर पर गायब लड़कियों का पता करने के लिए ऑपरेशन मुस्कान शुरू किया है। इसके तहत विभिन्न थाना पुलिस द्वारा गुमशुदा अब तक कुल 35 लोगों को खोजा जा चुका है। इनमें से 29 लड़कियां और 6 लड़के हैं।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेश में गुमशुदा लड़के-लड़कियों को खोजने के लिए 6 जनवरी से ऑपरेशन मुस्कान शुरू किया गया है। इसके लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं, जिन्हें सिर्फ इन्हीं का पता लगाने के लिए लगाया गया है। यह अभियान 31 जनवरी तक चलाया जाएगा।
काउंसलिंग भी कराई जा रही
गायब होने के अधिकांश मामलों में लड़के-लड़की अपनी मर्जी से घर से निकल जाते हैं। पुलिस उनके मिलने के बाद उनकी काउंसलिंग कराती है और माता-पिता और परिजनों को सौंप देती है। पुलिस गुम हुए लोगों का पता लगाने के लिए तकनीक का सहारा लेती है। इसमें मोबाइल फोन और सीसीटीवी अहम होते हैं। हालांकि इसमें समय ज्यादा लगता है, लेकिन इससे गुम हुए व्यक्ति की सही मौजूदगी का पता चल जाता है। ऐसे मामलों में परिजनों और लोगों द्वारा सही जानकारी देने पर गुमशुदा का पता लगाना आसान हो जाता है।
गुम होने के कारण
प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान "सम्मान" शुरू किया गया
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पर प्रदेश में महिला जन जागरूकता अभियान ‘सम्मान‘ शुरू किया गया है। इसमें भोपाल बुधवार को इसकी शुरुआत पुलिस कंट्रोल रूम से की गई। यह रैली ओल्ड पुलिस कंट्रोल से रोशनपुरा चौराहे तक निकली गई। इसमें लोगों को महिलाओं के प्रति सम्मान, समाज मे सुरक्षित वातावरण का निर्माण एवं जागरूकता का संदेश दिया।
यह अब तक मिले
थाना | लड़की | लड़का |
गोविंदपुरा | 1 | 0 |
अशोका गार्डन | 1 | 0 |
अयोध्यानगर | 2 | 0 |
बिलखिरिया | 1 | 0 |
सूखीसेवानिया | 1 | 0 |
बागसेवानिया | 1 | 0 |
मिसरोद | 1 | 0 |
शाहपुरा | 3 | 1 |
जहांगीराबाद | 1 | 0 |
स्टेशन बजरिया | 1 | 0 |
अरेरा हिल्स | 2 | 1 |
हबीबगंज | 1 | 2 |
कोलार रोड | 1 | 0 |
निशातपुरा | 1 | 0 |
ईटखेडी | 1 | 0 |
नजीराबाद | 2 | 0 |
छोला मंदिर | 3 | 0 |
गांधीनगर | 2 | 0 |
तलैया | 0 | 1 |
श्यामला हिल्स | 1 | 1 |
हनुमानगंज | 1 | 0 |
कोहेफिजा | 1 | 0 |
कुल | 29 | 6 |
Comment Now