18 से 24 जनवरी तक सिर्फ एक ही बड़ा व्रत रहेगा। वहीं सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का जयंती पर्व मनाया जाएगा। इनके अलावा कोई बड़ा त्योहार नहीं है। ये हफ्ता पौष महीने के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि से शुरू हो रहा है और पुत्रदा एकादशी पर खत्म होगा। सप्ताह के आखिरी दिन साल की दूसरा एकादशी व्रत किया जाएगा। इन दिनों सुभाष चंद्र बोस जयंती भी मनाई जाएगी।
ज्योतिषीय नजरिये से ये हफ्ता खास रहेगा। इस सप्ताह 3 सर्वार्थसिद्धि, 1 अमृतसिद्धि और 5 रवियोग रहेंगे। ये योग खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे। इनके साथ ही सप्ताह का आखिरी दिन यानी 24 जनवरी को वाहन खरीदारी का विशेष शुभ योग भी बन रहा है।
तारीख और वार | तिथियां | व्रत-त्योहार |
18 जनवरी, सोमवार | पौष शुक्लपक्ष, पंचमी | |
19 जनवरी, मंगलवार | पौष शुक्लपक्ष, षष्ठी | |
20 जनवरी, बुधवार | पौष शुक्लपक्ष, सप्तमी | |
21 जनवरी, गुरुवार | पौष शुक्लपक्ष, अष्टमी | |
22 जनवरी, शुक्रवार | पौष शुक्लपक्ष, नवमी | |
23 जनवरी, शनिवार | पौष शुक्लपक्ष, दशमी | |
24 जनवरी, रविवार | पौष शुक्लपक्ष, एकादशी | पुत्रदा एकादशी |
ज्योतिषिय नजरिये से ये सप्ताह
18 जनवरी, सोमवार - रवियोग 19 जनवरी, मंगलवार - सर्वार्थसिद्धि और रवियोग 21 जनवरी, गुरुवार - सर्वार्थसिद्धि और रवियोग 22 जनवरी, शुक्रवार - रवियोग 23 जनवरी, शनिवार - अमृतसिद्धि, सर्वार्थसिद्धि और रवियोग 24 जनवरी, रविवार - वाहन खरीदी का विशेष मुहूर्त
Comment Now