Thursday, 22nd May 2025

किसान आंदोलन में लंगर सेवा:NSUI ने प्रदेश के किसानों से जुटाया एक-एक पैली धान, मुख्यमंत्री ने 53 टन धान से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाई

Tue, Jan 19, 2021 12:47 AM

  • मिलिंग के लिए भेजा गया धान, 66 हजार रुपए भी इकट्‌ठा हुए
  • चावल बनाकर दिल्ली में आंदोलित किसानों को भेजेगा NSUI
 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर स्थित निवास से दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की सहायता के लिए 53 टन धान भरे हुए दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। NSUI कार्यकर्ताओं ने एक रुपया और एक पैली धान अभियान के तहत यह अनाज इकट्ठा किया था। इस अनाज का इस्तेमाल दिल्ली के किसान आंदोलन में चल रहे लंगर में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में संघर्षरत किसानों के सहयोग के लिए NSUI ने पूरे छत्तीसगढ़ में एक रुपया दान, एक पैली धान अभियान चलाया था। इस अभियान के जरिये प्रदेश भर से कुल 53 टन धान और 66 हजार 500 रुपए की राशि एकत्रित की गई है। इसे आज दिल्ली में आंदोलनकारी किसानों की सहायता के लिए रवाना किया गया है।

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया, लंगर में सीधे धान का इस्तेमाल नहीं हो सकता। ऐसे में इसकी मिलिंग कराया जाएगा। उससे बने चावल के साथ दाल, मसाले, खाद्य तेल, डिस्पोजेबल गिलास, प्लेट, चम्मच, कप और पानी की बोतल भी दिल्ली भेजा जाएगा।

खाद्य सामग्री रवाना करते समय खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य भगत, निखिल द्विवेदी, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

NSUI ने पांच जनवरी से धान और धन संग्रह का यह अभियान शुरू किया था, अब दो ट्रकों में यह राशि दिल्ली भेजी जा रही है।
NSUI ने पांच जनवरी से धान और धन संग्रह का यह अभियान शुरू किया था, अब दो ट्रकों में यह राशि दिल्ली भेजी जा रही है।

पांच जनवरी से शुरू हुआ था अभियान

NSUI का चार दिन का अभियान 5 जनवरी को शुरू हुआ था। इस दौरान कार्यकर्ता और पदाधिकारी धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे। वहां आए किसानों से एक पैली (अनाज मापने की स्थानीय इकाई) धान और एक रुपए की मदद मांगी। इस राशि को 11 जनवरी को ही रवाना किया जाना था। लेकिन बाद में कार्यक्रम बदला। संग्रह का काम 14 जनवरी तक चलता रहा। 16 जनवरी को यह राशि प्रदेश मुख्यालय पहुंची।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery