Thursday, 22nd May 2025

रायपुर में 2 को मारा चाकू:जिसकी गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था युवक, उसी ने कर दी हत्या; विवाद में मारा चाकू, टूटकर पेट में फंसा

Tue, Jan 19, 2021 12:46 AM

  • खमतराई क्षेत्र में नाबालिग लड़की के चक्कर में ली जान, आरोपी हिरासत में
  • डीडी नगर क्षेत्र में परचित युवक ही आपस में भिड़े, देर रात हुई दोनों वारदातें
 

छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार देर रात चाकूबाजी की दो अलग-अलग वारदातों में एक युवक की जान चली गई। जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। खमतराई क्षेत्र में जहां नाबालिग लड़की के चक्कर में ब्वॉयफ्रेंड ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं डीडी नगर में मामूली विवाद में दो परिचित युवक ही आपस में भिड़ गए।

खमतराई क्षेत्र में लड़की के साथ घूमने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
खमतराई क्षेत्र में लड़की के साथ घूमने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

खमतराई : गर्लफ्रेंड के साथ किसी और युवक को देख बर्दाश्त नहीं हुआ
खमतराई क्षेत्र निवासी मॉडल साई (25) अक्सर एक नाबालिग लड़की के साथ घूमता था। एक अन्य युवक कोच्चि उस लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बताता था। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात भी मॉडल उस लड़की के साथ घूम रहा था। इसी दौरान कोच्चि पहुंच गया। वहां पर दोनों का विवाद हुआ। इसके बाद कोच्चि चला गया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद वह लौटकर आया और मॉडल को चाकू मार दिया।

डीडी नगर में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद परिचित ने ही युवक को चाकू मार दिया।
डीडी नगर में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद परिचित ने ही युवक को चाकू मार दिया।

लड़की के चक्कर में दोनों के बीच अक्सर होता था विवाद
पुलिस को वारदात का पता सोमवार सुबह चला। इसके बाद पुलिस के साथ ही FSL टीम भी मौके पर पहुंच गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक पता चला है कि गर्लफ्रेंड का मॉडल के साथ घूमना उसे अच्छा नहीं लगता था। इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होता रहता था।

चाकू हत्थे के पास से निकल आकाश के पेट में रह गया। उसे अस्पताल लाया गया, जहां 3 घंटे चले ऑपरेशन के बाद चाकू निकाला जा सका।
चाकू हत्थे के पास से निकल आकाश के पेट में रह गया। उसे अस्पताल लाया गया, जहां 3 घंटे चले ऑपरेशन के बाद चाकू निकाला जा सका।

डीडी नगर : 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाला जा सका चाकू
वहीं डीडी नगर क्षेत्र के डंगनिया तालाब के पास रविवार रात करीब 8 बजे युगल किशोर साहू ने आकाश राजपूत में विवाद हो गया। आरोप है कि युगल ने चाकू निकालकर आकाश के पेट में मार दिया और भाग निकला। चाकू हत्थे के पास से निकल आकाश के पेट में रह गया। उसे अस्पताल लाया गया, जहां 3 घंटे चले ऑपरेशन के बाद चाकू निकाला जा सका। आकाश और युगल दोनों पुराने परिचित हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery