Thursday, 22nd May 2025

ग्रामीणों ने कहा-शुक्रिया:बीजापुर में चीटियों का घरौंदा तोड़ रही थी बुजुर्ग महिला करंट की चपेट में आई; CRPF जवान ने CPR देकर बचाई जान

Fri, Jan 8, 2021 8:23 PM

  • कोइटपाल स्थित CRPF 222 बटालियन कैंप से 100 मीटर दूर हुआ था हादसा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
  • गीले बांस से तोड़ने के दौरान 11 केवी की लाइन से टकराया, स्थानीय ग्रामीणों ने जवानों का जताया आभार
 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार को लाल चीटियों का घरौंदा तोड़ने के दौरान एक बुजुर्ग महिला करंट की चपेट में आ गई। महिला वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। इस पर सूचना मिलने पर CRPF के जवान मौके पर पहुंच गए और महिला को CPR (कार्डियोपोल्मेनरी रिसेसेटेशन) देकर जान बचाई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कोइटपाल में गुरुवार को एक बुजुर्ग आदिवासी महिला चिमरी लेकाम पेड़ पर बने चींटियों के घोंसले को हरे बांस से तोड़ रही थी। इस दौरान वहां से गए 11 केवी तार से बांस टकरा गया और महिला करंट के चपेट में आ गई। CRPF 222वीं बटालियन कैंप से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुए हादसे की जानकारी जवानों को हुई तो वे पहुंच गए।

महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया
कंपनी कमांडेंट भाकल सहित अन्य जवानों ने महिला को करंट से अलग किया। तब तक महिला बेहोश हो चुकी थी। इस पर जवानों ने महिला को CPR और कृत्रिम सांस देकर उसकी जान बचाई। फिर 108 एंबुलेंस को कॉल कर महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने जवानों के धन्यवाद देते हुए आभार जताया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery