छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान के तहत 10 हजार रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नक्सली पर हत्या, आगजनी, बलवा और फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। तोयनार थाना पुलिस ने मंगलवार को दंतेवाड़ा जिला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ा है। वह 2003 से नक्सली संगठन में सक्रिय था।
जानकारी के मुताबिक, मिली सूचना के आधार पर तोयनार थाना पुलिस ने दंतेवाड़ा जिला पुलिस को अलर्ट किया। उसके बाद उनकी मदद से गुज्जाकांटा, फरसेगढ़ निवासी कोसा सोढ़ी उर्फ सुदरू को घेराबंदी कर सुरनार के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह स्थाई रूप से कुआकोंडा के डडापारा, सुरनार का रहने वाला है। उसे नक्सली संगठन में जनताना सरकार अध्यक्ष भी बताया जा रहा है।
पुलिस कांस्टेबल और सलवा जुड़ूम कार्यकर्ताओं की हत्या की
Comment Now