Thursday, 22nd May 2025

छत्तीसगढ़ में कोरोना:प्रदेश में 12 हजार से कम एक्टिव मरीज, 932 नए केस, 8 दिन में औसतन 144 मौत

Sat, Jan 2, 2021 7:46 PM

प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 932 नए मरीज मिले हैं। इनमें 156 राजधानी के हैं। अब प्रदेश में एक्टिव केस 11,344 हो गए हैं। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2,80,509 है। जबकि 2,65,788 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बिलासपुर में एक समेत 4 मरीजों की कोरोना से मौत भी हुई है। इस मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,376 व राजधानी में 722 हो गई है। रायपुर में मरीजों की कुल संख्या 52,826 है। वहीं एक्टिव केस 3921 है। कई जिलों में दो अंकों में एक्टिव केस हैं। बीजापुर में 22, कोंडागांव में 23 मरीजों का इलाज अस्पताल व घरों में चल रहा है। हफ्तेभर में मौत की संख्या बढ़ी है। रायपुर व दुर्ग में भी लगातार संक्रमितों की जान जा रही है।

राजधानी में एक माह में 66 मौत
राजधानी में दिसंबर में 6,144 मरीज मिले और 66 लाेगों की जान कोरोना की वजह से गई। जबकि 8 दिनों में 22 लोगों ने दम तोड़ा। यानी राजधानी में भी केवल आठ दिनों में 33 फीसदी मरीजों की जान कोरोना की वजह से हुई। दूसरे जिलों की तुलना में यहां ज्यादा मरीजों की मौत हुई है। यहां अब तक 722 मरीजों की जान गई है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery