Thursday, 22nd May 2025

खुशखबरी:2020 ने जाते-जाते मनोज तिवारी को दिया यादगार तोहफा, साल खत्म होने से एक दिन पहले हुआ दूसरी बेटी का जन्म

Fri, Jan 1, 2021 5:28 AM

भले ही 2020 अपने अंदर कई कड़वी यादें, दुख और तकलीफें लेकर जा रहा है, लेकिन इसने कुछ लोगों के जीवन में खुशियां भी बिखेरी हैं। इनहीं में से एक हैं एक्टर, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी, जो दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। मनोज ने अपनी यह खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने गोद में बेटी लिए हुए अपनी फोटो पोस्ट की और लिखा-मेरे घर आई एक नन्ही परी, नन्ही परी, जय जगदंबे।

 

11 साल की शादी तोड़ दूसरी बार किया था ब्याह
49 साल के मनोज तिवारी ने 1999 में सिंगर रानी तिवारी से शादी की थी। लेकिन यह चली नहीं और 2012 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों की एक बेटी जिया तिवारी है। 2019 में जब जिया ने 12वीं की परीक्षा में अच्छा स्कोर किया तो मनोज ने उसे महंगे ब्रांड की घड़ी गिफ्ट की थी। बाद में मनोज ने सुरभि से शादी की। साल के आखिरी हफ्ते में जन्मी यह बेटी मनोज- सुरभि की है।

मनोज का फिल्मी कॅरियर
बात अगर मनोज कॅरियर की करें तो वे भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सिंगर और एक्टर हैं। 2003 में मनोज ने ससुरा बड़ा पैसेवाला में किरदार निभाया था। यह फिल्म काफी हिट हुई थी। इसके अलावा वे दरोगा बाबू आई लव यू, और बंधन टूटे ना भी सफल रहीं। 2010 में वे बिग बॉस के चौथे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आए थे। फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए जिया हो बिहार के लाला सॉन्ग भी गाया था।

समाजवादी पार्टी से राजनीति में एंट्री करने वाले मनोज फिलहाल बीजेपी की तरफ से राजनीति में सक्रिय हैं। और उतर-पूर्वी दिल्ली से संसद सदस्य हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery