Thursday, 22nd May 2025

डकैत-पुलिस के बीच मुठभेड़:पुलिस ने 60 से ज्यादा राउंड फायर किए, डकैत केशव गुर्जर अंधेरे का फायदा उठाकर भागा, सर्चिंग अभियान शुरू

Mon, Dec 28, 2020 7:31 PM

धौलपुर जिले में रविवार देर रात पुलिस और डकैत केशव गुर्जर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने 60 से ज्यादा राउंड फायर किए। हालांकि, फायरिंग के बीच ही डकैत अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद एसपी केसर सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बीहड़ों में डकैत और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

डकैत केशव गुर्जर डांग क्षेत्र के पगुली गांव में हो रहे एक निर्माण काम में चौथ वसूली के लिए आया था। यह खबर पुलिस को मिल गई। इसके बाद पुलिस ने इलाके में दबिश दी तो डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी 60 राउंड फायर किए। हालांकि, पुलिस के हाथ कुछ लगा नहीं और डकैत अपने साथियों के साथ भाग निकला। इसके बाद पुलिस की टीमें बीहड़ में तैनात कर दी गई हैं। साथ ही डकैतों की मदद करने वालों से भी पूछताछ की जा रही है।

दो महीने पहले भी हुई थी फायरिंग
करीब दो महीने पहले भी पुलिस और डकैत केशव गुर्जर के बीच फायरिंग हुई थी। जिसमें सदर थाने में तैनात कांस्टेबल अवधेश शर्मा को गोली लगी थी। जिसके बाद पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

करीब 18 मामले दर्ज
डकैत केशव गुर्जर लंबे समय से पुलिस की रडार पर है। तीनों राज्यों में केशव पर हत्या, लूट अपहरण जैसे 18 मामले दर्ज हैं। उस पर एमपी, यूपी और राजस्थान में इनाम घोषित है। गौरतलब है कि जिले में दस्यु उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। करीब 5 महीने पहले केशव गुर्जर को हथियार एवं राशन सामग्री पहुंचाने वाले 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery