Friday, 23rd May 2025

जवान ने किया सुसाइड का प्रयास:बीजापुर में सर्विस राइफल से CRPF जवान ने खुद को मारी गोली; सीने में लगी, हालत गंभीर

Mon, Dec 28, 2020 7:26 PM

  • मोदकपाल कैंप में देर रात की घटना, 170 बटालियन में तैनात है जवान
  • जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती, वहां से रायपुर रेफर कर दिया
 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में फिर एक जवान ने खुदकुशी का प्रयास किया है। इस बार एक CRPF जवान ने खुद को गोली मार ली। गोली उसके सीने में लगी है। जवान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मोदकपाल में CRPF 170 बटालियन का कैंप लगा है। रात करीब 9.30 बजे कैंप में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी जवान दौड़कर पहुंचे तो वहां एक अन्य जवान शिबू यस खून से लथपथ पड़ा था। वहीं उसकी सर्विस राइफल भी पड़ी थी। उसे बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली उसके सीने में लगी है।

छुट्टी नहीं मिलने के कारण परेशान था जवान
बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने देर रात की जवान का ऑपरेशन कर गोली निकाल ली दी है। इसके बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। जवान की हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि जवान छुट्टी नहीं मिलने के कारण कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery