Friday, 23rd May 2025

ठंढ बढ़ी:छत्तीसगढ़ में सबसे सर्द रहा जशपुर, बीते 24 घंटे में 2 डिग्री गिरा रायपुर का पारा

Fri, Dec 25, 2020 11:38 PM

  • गुरुवार को 14.4 डिग्री था रायपुर का न्यूनतम तापमान
  • शुक्रवार सुबह 12 डिग्री दर्ज हुआ, हवाई अड्‌डे पर तो 11 डिग्री
 

राजधानी रायपुर की रातें अधिक सर्द हो गई हैंं। बीते 24 घंटे में रायपुर के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ का जशपुर प्रदेश का सबसे सर्द स्थान बना है।

छत्तीसगढ़ में ठंढ का मौसम रोज नये रंग दिखा रहा है। प्रदेश के तीनों भौगोलिक क्षेत्रों में तापमान की स्थिति में रोज बदलाव दिख रहे हैं। शुक्रवार सुबह के आंकड़ों के मुताबिक रायपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने इसके 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया था।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। शुक्रवार को जारी तापमान के आंकड़े से सामान्य से भी कम हैं। एक दिन पहले रायपुर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह दिनभर खिली धूप की वजह से है।

रायपुर के बाहरी हिस्सों में दो और केंद्रों के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं। माना हवाई अड्‌डे पर न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। एक दिन पहले यहां न्यूनतम तापमान 13.8 था। नवा रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री आया है।

इधर जशपुर कृषि विज्ञान केंद्र से आए आंकड़ों के मुताबिक वहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस है। वहीं अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। बलरामपुर में तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

कृषि विज्ञान केंद्र अम्बिकापुर में अधिकतम तापमान 24.2 व न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री और बैकुंठपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

दुर्ग में सामान्य से से अधिक ठंढ

दुर्ग में इस बार ठंढ सामान्य से अधिक है। वहां न्यूनतम तापमान 8.6 दर्ज हुआ है। यह सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम है। यहां का सामान्य न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस माना जाता है। गुरुवार को दुर्ग का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

बादलों के कारण तापमान में गिरावट

रायपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, तापमान में इस गिरावट में बादलों की बड़ी भूमिका है। दो दिन पहले तक राजनांदगांव से रायपुर हाेते हुए झारखंड तक बादलों की एक पतली पट्‌टी थी। रात में हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्व हुई। बादल छंटा और रात एकदम से ठंढी हो गई।

अगले दो दिन गिरता रहेगा पारा

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, मौसम में अभी पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसके असर से अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी रहेगी। मौसम शुष्क होगा। उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर और कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा।

ऐसा है प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान

केंद्र न्यूनतम तापमान
रायपुर 12
माना 11.6
बिलासपुर 11
पेण्ड्रा रोड 9.8
अम्बिकापुर 6.4
जगदलपुर 9.0
कांकेर 10.4
दुर्ग 8.6
राजनांदगांव 11.9

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery