रायपुर शहर के भावना नगर इलाके में पति से विवाद के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद खम्हारडीह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के घर में साड़ी के फंदे से लटके शव को पुलिस ने नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को महिला के कमरे से बेड पर रखा कुर्सी मिला है। आशंका जतायी जा रही है कि महिला ने कुर्सी पर चढ़कर फांसी लगाई होगी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
नशे की लत से थी परेशान
खम्हारडीह पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम प्रियंका सोनी था। 28 साल की प्रियंका की शादी दो साल पहले रवि से हुई थी। रवि शराब पीने का आदी था। अक्सर प्रियंका और रवि के बीच शराब को लेकर विवाद होता रहता था।
पत्नी संविदा पर करती थी नौकरी
पुलिस ने बताया कि प्रियंका और रवि रायगढ़ में रहते थे। प्रियंका किसी सरकारी डिपार्टमेंट में संविदा पर नौकरी करती थी। बीते दो महीनों से पति की हरकतों से तंग आने और आपसी विवाद बढ़ने की वजह से वो भावना नगर में अपने मायके में रह रही थी। सोमवार की रात भी उसका फोन पर पति से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Comment Now