Friday, 23rd May 2025

ब्रिटेन में नए कोरोना से भारत में दहशत:50% यात्री चाहते हैं फ्लाइट्स बंद हों, लेकिन सरकार बोली- घबराने की जरूरत नहीं

Mon, Dec 21, 2020 10:01 PM

ब्रिटेन में कोरोना वायरस का बदला हुआ रूप पाया गया है। आशंका है कि यह पहले वाले वायरस से 70% ज्यादा संक्रमण फैलाने वाला है। इससे भारत में भी दहशत का माहौल है। एक सर्वे में 50% लोगों ने वायरस के नए रूप से प्रभावित देशों से विमानों की आवाजाही बंद करने की मांग की है। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि ब्रिटेन में मिले कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन से घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार इसे लेकर अलर्ट है।

7 हजार लोगों पर किया गया सर्वे में
ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन VUI-202012/01 मिला है जिसे बहुत संक्रामक बताया जा रहा है। कई देशों ने ब्रिटेन जाने वाली फ्लाइट्स पहले ही बंद कर दी हैं। दहशत के बीच सोशल मीडिया कम्युनिटी LocalCircles ने सोमवार को दिल्ली में 7091 लोगों पर सर्वे किया। इनमें से 50% लोगों का कहना है कि ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और कोरोनावायरस के नए रूप से प्रभावित सभी देशों से भारत आने-जाने वाली फ्लाइट्स तुरंत बंद कर देनी चाहिए।

सऊदी ने बॉर्डर भी सील किया
सऊदी अरब सरकार ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर एक हफ्ते की रोक लगा दी है। सऊदी ने अपनी सीमाएं भी एक हफ्ते के लिए सील कर दी हैं। सरकार ने कहा है कि जो लोग यूरोपीय देशों से सऊदी आए हैं, उन्हें दो हफ्ते के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा। वहीं जो लोग बीते 3 महीने में यूरोप या नए कोरोना स्ट्रेन वाले क्षेत्रों से आए हैं, उन्हें कोरोना टेस्ट कराना होगा। इस बीच, तुर्की ने भी ब्रिटेन, डेनमार्क, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स से आने वाली फ्लाइट्स पर अस्थाई रोक लगा दी है।

विपक्ष ने भी कहा- फ्लाइट्स बंद की जाएं
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ब्रिटेन आने-जाने वाले विमानों को रोकने की केंद्र से अपील की है। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए।

 

वायरस का नया रूप पहले से 70% ज्यादा खतरनाक हो सकता है
वायरस में लगातार म्यूटेशन होता रहता है, यानी इसके गुण बदलते रहते हैं। म्यूटेशन होने से ज्यादातर वेरिएंट खुद ही खत्म हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी यह पहले से कई गुना ज्यादा मजबूत और खतरनाक हो जाता है। यह प्रोसेस इतनी तेजी से होती है कि वैज्ञानिक एक रूप को समझ भी नहीं पाते और दूसरा नया रूप सामने आ जाता है। वैज्ञानिकों को अनुमान है कि कोरोनावायरस को जो नया रूप ब्रिटेन में मिला है वह पहले से 70% ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery