Friday, 23rd May 2025

शेयर मार्केट LIVE:10 महीने बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1600 पॉइंट टूटा, BSE का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ घटा

Mon, Dec 21, 2020 9:56 PM

बाजार में आज भयानक गिरावट है। BSE सेंसेक्स दोपहर में 1600 अंकों की गिरावट के साथ 45,347 अंक पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 4 पर्सेंट से ज्यादा टूटा है। सुबह यह 2 पर्सेंट ऊपर था। शुक्रवार को बाजार का टोटल मार्केट कैप 185 लाख करोड़ रुपए था, जो आज 6 लाख करोड़ रुपए घटकर 179 लाख करोड़ रुपए पर आ गया।

दोपहर के बाद अचानक बाजार में गिरावट शुरू हो गई। बाजार की ऐतिहासिक तेजी में निवेशकों ने मुनाफा वसूली शुरू कर दी है। वैश्विक स्तर पर कुछ देशों में लॉकडाउन और कोरोना के मामले बढ़ने से बाजार पर असर देखा जा रहा है।

इंडेक्स में गिरावट को RIL, बजाज, इंडसइंड बैंक, HDFC और SBI, M&M के शेयर लीड कर रहे हैं। BSE में कुल 3,089 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 2,024 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। यानी 65% शेयरों में गिरावट है। BSE में जेट एयरवेज के शेयर में लोअर सर्किट लगा। शेयर 5% नीचे 105.95 रुपए के भाव पर पहुंच गया है।

दूसरी ओर, निफ्टी 227.45 अंक नीचे 13,533.10 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में निफ्टी बैंक इंडेक्स 801 अंक नीचे 29,913 पर कारोबार कर रहा है। इसमें फैडरल बैंक का शेयर 6% नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, IT सेक्टर में तेजी है। इसके अलावा निफ्टी मेटल इंडेक्स 3% नीचे कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में हिंदुस्तान कॉपर का शेयर 7% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सुबह BSE सेंसेक्स 28.51 अंक नीचे 46,932.18 पर और निफ्टी 18.65 अंक नीचे 13,741.90 पर खुला था।

आज से खुला एंटॉनी वेस्ट का IPO

एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सेल लिमिटेड का IPO 21 दिसंबर यानी आज से खुल गया है। यह 23 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 313-315 रुपए तय किए हैं। इसका फेस वैल्यू 5 रुपए है। कंपनी की योजना 300 करोड़ रुपए जुटाने की है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery