Friday, 23rd May 2025

कोविड 19:रायपुर में 224 व प्रदेश में 1413 कोरोना के नए मरीज, 7 मौतें

Sat, Dec 19, 2020 7:04 PM

प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 1413 मरीज मिले हैं। इनमें राजधानी के 224 संक्रमित शामिल हैं। प्रदेश में रायपुर में एक समेत 7 मरीजों की मौत भी हुई है। इस मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3164 पहुंच गई है।

रायपुर में अब तक 696 मरीजों की माैत हाे चुकी है। प्रदेश में पॉजिटिव केस की संख्या 2,64,900 पहुंच चुकी है। फिलहाल एक्टिव केस 17,488 है। रायपुर में कुल मरीजों की संख्या 50,451 है, जबकि यहां 7055 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजधानी में सप्ताहभर से औसतन 3000 सैंपल लिए जा रहे थे। शुक्रवार को छुट्‌टी की वजह से केवल 2000 सैंपल लिए जा सके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार छुटि्टयों के दिनों में कम सैंपलिंग का ट्रेंड रहा है। यह ट्रेंड बरकरार है।

दूसरी ओर रायपुर जिले में वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है। 23 हजार हेल्थ वर्करों को पहले वैक्सीन लगाई जाएगी। सबसे ज्यादा धरसींवा ब्लॉक में 7,178 वैक्सीन लगाई जाएगी। प्राइवेट अस्पतालों के 10,487 मेडिकल स्टॉफ को वैक्सीन लगेगी।

अभनपुर ब्लॉक के 985 सरकारी व निजी के 718, आरंग ब्लॉक में 1425 सरकारी व 509 निजी, तिल्दा ब्लॉक में 1084 सरकारी व 149 निजी अस्पतालों के स्टाफ को वैक्सीन लगाने का प्रस्ताव है। अधिकारियों के अनुसार वैक्सीन के लिए कोल्ड चेन की व्यवस्था कर ली गई है। माइनस 25 डिग्री में वैक्सीन रखने की तैयारी कर ली गई है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery