छत्तीसगढ़ के आसमान में पिछले एक सप्ताह से छाए बादल पूरी तरह नहीं छंटे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्ग, अम्बिकापुर, माना एयरपोर्ट और पेण्ड्रारोड का आसमान बादलों से ढंका है।
वहीं रायपुर और राजनांदगांव के आसमान में कम बादल हैं। वहीं जगदलपुर और बिलासपुर का आसमान पूरी तरह साफ है। यहां धूप खिली हुई है।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मध्य भारत में उत्तर पश्चिम हवा तथा दक्षिण पूर्व से आने वाली हवा की मिलन का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसके प्रभाव से ही प्रदेश में पिछले दिनों एक दो जगह हल्की बारिश हुई।
बताया जा रहा है, आज-कल में उत्तर पूर्वी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। इनके प्रभाव से बादल छंटेंगे और मौसम साफ होगा।
इस बीच प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। सरगुजा क्षेत्र में ठंढ बढ़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा के केंद्र अम्बिकापुर में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
यह पिछले दिनों की तुलना में अधिक ठंढा है। पिछले दिनों अम्बिकापुर में अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 15.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से अधिक था। दो दिन पहले जगदलपुर का न्यूनतम तापमान अम्बिकापुर से कम था।
प्रमुख शहरों में ऐसा है तापमान
रायपुर – अधिकतम 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस
पेण्ड्रारोड – अधिकतम 25.3 डिग्री से सेल्सियस और न्यूनतम 15.0 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग – अधिकतम 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर – अधिकतम 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस
अम्बिकापुर – अधिकतम 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर - अधिकतम 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.0 डिग्री सेल्सियस
माना एयरपोर्ट – अधिकतम 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस
राजनांदगांव – अधिकतम 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस
(स्रोत: मौसम केंद्र रायपुर, भारत मौसम विज्ञान विभाग)
Comment Now