Friday, 23rd May 2025

मौसम पर उत्तरी हवा का असर:MP में दिन और रात का पारा लुढ़का; भोपाल में सीजन के सबसे सर्द दिन-रात, आगे दो दिन और गिरेगा तापमान

Thu, Dec 17, 2020 8:01 PM

  • तीन-चार दिन शुष्क रहेगा मौसम, इंदौर-पचमढ़ी में दृश्यता सबसे कम रही
  • खंडवा और खरगोन में आज कोहरा रहेगा
 

उत्तर से सर्द हवाओं के आने और अरब सागर से नमी बंद होने से प्रदेश में ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम साफ होने के कारण प्रदेश के सभी स्थानों पर दिन और रात का पारा लुढ़का है। भोपाल की बात करें तो दिसंबर में इस सीजन के सबसे ठंडे दिन और रात रहे हैं। रात का पारा 11 से नीचे लुढ़ककर 10.6 डिग्री पर आ गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 19 से कम रहा है।

इंदौर और पचमढ़ी में दृश्यता सबसे कम 500 से 1000 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तापमान में गिरावट रहेगी। इससे रात और दिन में ठंड बढ़ेगी। यह आसमान के साफ होने के कारण हो रहा है। अभी तीन-चार दिन तक कोई सिस्टम नहीं होने से मौसम शुष्क रहेगा। इसी कारण ठंड जोर पकड़ेगी। हालांकि खंडवा और खरगोन में आज कोहरे का असर रहेगा।

पचमढ़ी से ठंडी रात ग्वालियर में रही

प्रदेश में सबसे ठंडी रात ग्वालियर में रही। यहां रात का तापमान 7.4 तक आ गया, जबकि पचमढ़ी में यह 7.6 दर्ज किया गया। हालांकि सबसे गर्म रात होशंगाबाद में रही। यहां न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा दिन सतना में 18.3 डिग्री सेल्सियस के बाद भोपाल में 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

सूरज निकलने के साथ ही सर्दी बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार बादल छटने के कारण सूरज निकलने लगा है। ऐसे में अब सर्दी बढ़ेगी। मौसम साफ होने से जमीन की गर्मी बाहर निकलती है। इसी कारण तापमान में गिरावट होती है। बादल छाने के कारण यह गर्मी बाहर नहीं जा पाती है। जिससे तापमान में गिरावट नहीं होती है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery