Saturday, 24th May 2025

भीगा-भीगा संडे:भोपाल में लगातार तीसरे दिन बूंदाबांदी जारी, कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम

Sun, Dec 13, 2020 9:28 PM

  • शनिवार को दिन का तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया
  • नमी ज्यादा है, हवा की रफ्तार भी कम है, बादल भी छंट सकते हैं
 

भोपाल में लगातार तीसरे दिन रविवार को बूंदाबांदी जारी है। सुबह 9 बजे तक शहर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी भी कम रही। सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलते देखा गया। इससे पहले शनिवार को भी मावठा पड़ा। कुहासा और फुहाराें की वजह से सुबह 6:30 से सुबह 8 बजे तक विजिबिलिटी 1000 मीटर रह गई थी। सामान्य तौर पर ये करीब 6000 मीटर रहती है। बैरागढ़ ऑब्जरवेटरी में कुहासा (कोहरे और धुंध के बीच की स्थिति) यानी मिस्ट ही रिपाेर्ट किया गया।

सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक शहर में जाे बादल छाए थे उनकी ऊंचाई सिर्फ 240 मीटर थी। माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि ये स्ट्रेटस क्लाउड कहलाते हैं। शनिवार को दिन का तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें भी 2.2 डिग्री की कमी आई।

काेहरे के आसार इसलिए भी ज्यादा
साहा के अनुसार नमी ज्यादा है, हवा की रफ्तार भी कम है, बादल भी छंट सकते हैं। ये तीनाें मापदंड काेहरा छाने के लिए जरूरी हैं। रविवार को काेहरा छाने की संभावना है। रात के तापमान में कमी आएगी, दिन का तापमान बढ़ सकता है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery