Saturday, 24th May 2025

मध्यप्रदेश में गर्म होता दिसंबर:भोपाल में 10 दिन में रात का पारा सबसे ज्यादा 14.2 डिग्री पर पहुंचा; इंदौर समेत 11 शहरों में 13 डिग्री से ज्यादा रहा तापमान

Wed, Dec 9, 2020 7:58 PM

  • प्रदेश भर में दिन और रात के तापमान में वृद्धि
  • पश्चिमी विक्षोभ आने से 11 दिसंबर के बाद ठंड की उम्मीद
 

राजधानी में बीती रात यानी मंगलवार-बुधवार को रात का पारा दिसंबर में सबसे ज्यादा रहा। बीते 10 दिन की बात की जाए तो कल की रात का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री पर पहुंच गया। इससे पहले यह 14 डिग्री तक एक बार गया था। हालांकि, एक दिन पहले इसमें गिरावट दर्ज की गई थी और यह 14 डिग्री के नीचे आ गया था। इधर, इंदौर समेत प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 13 डिग्री से ज्यादा रहा। इसके कारण लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। अधिकांश शहरों में तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक ज्यादा रहा।

11 से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
फिलहाल, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, हिंद महासागर क्षेत्रों में और पश्चिमोत्तर राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुवा हवाओं के बीच एक ट्रफ के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए सक्रिय है, जो 60 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में मौजूद हैं। 11 दिसंबर से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है।

दमोह में सामान्य से सबसे ज्यादा तापमान
दमोह में दिन का तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री ज्यादा रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री तक पहुंच गया। खंडवा में दिन का सबसे ज्यादा तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश के 20 शहरों में दिन का पारा 30 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7 के आसपास है। इसके साथ मंडला और उमरिया को छोड़ दिया जाए, तो प्रदेश भर में रात का पारा 10 डिग्री से ज्यादा रहा।

4 प्रमुख शहरों का बीती रात का तापमान:

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 31.3 14.2
इंदौर 31.0 14.5
ग्वालियर 29.8 11.1
जबलपुर 30.5 12.0

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery