Friday, 23rd May 2025

भाजपा शासित राज्यों में भारत बंद LIVE:गुजरात के अमरेली में कांग्रेस नेता स्कूटर से बाजार बंद कराने पहुंचे; हरियाणा में सुरजेवाला का किसानों ने विरोध किया

Tue, Dec 8, 2020 10:29 PM

किसान आंदोलन के समर्थन में आज (मंगलवार 8 दिसंबर) भारत बंद किया गया है। भाजपा शासित 17 में से 15 राज्यों में इसका ज्यादा असर अब तक नहीं देखा गया है। गुजरात के तीन हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। अमरेली में कांग्रेस नेताओं ने बाजार बंद करवाने की कोशिश की। भाजपा नेताओं ने पहुंचकर बाजार खुलवा दिया। बिहार के दरभंगा और पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर हंगामा किया। कर्नाटक में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। इंदौर में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने छावनी मंडी बंद कराने की कोशिश की।

देश के 17 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार है। छह केंद्र शासित प्रदेश भी हैं, जिनमें से जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू है। इस तरह इन 23 राज्यों में देश की 50% आबादी रहती है। यहां 6.25 करोड़ किसान परिवार हैं।

सुरजेवाला को पुलिस ने बचाया
कैथल में नेशनल हाईवे पर स्थित तितरम मोड़ पर जाम लगाए बैठे किसानों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला पहुंचे तो भारी विरोध का सामना करना पडृा। किसानों के गुस्से का करना पड़ा सामना। पुलिस ने सुरक्षा में बचाकर गाड़ी में बैठा कर मौके से निकाला।

गुजरात में 3 हाईवे पर प्रदर्शन

अहमदाबाद-विरमगाम हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया, इससे ट्रैफिक जाम हो गया। प्रदर्शनकारियों ने वडोदरा और भरूच में भी नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने अहमदाबाद में कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

गुजरात के सौराष्ट्र में भी भारत बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। व्यापारी संघ बंद के समर्थन में नहीं है। इसी के चलते सुबह अमरेली शहर में विपक्ष के नेता परेश धानाणी व्यापारी संघ से अपील करने स्कूटर से घूमते नजर आए। बीजेपी नेता दिलीप संघाणी साइकिल लेकर आ पहुंचे। कारोबारियों से कहा- राजनीति का शिकार न बनें और भारत बंद का समर्थन न करें। उन्होंने बाजार खुलवा दिया।

वडोदरा नेशनल हाईवे, साणंद और भरूच-दहेज हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाए। इसके कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया।
वडोदरा नेशनल हाईवे, साणंद और भरूच-दहेज हाईवे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाए। इसके कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया।

गोवा : बंद का अब तक असर नहीं भाजपा शासित गोवा में मंगलवार को का जनजीवन सामान्य नजर आ रहा है। यहां बाजार खुले हुए हैं और सड़कों पर आवाजाही भी सामान्य दिनों की तरह है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी आम दिनों की तरह चल रहा है। यहां टूरिस्ट भी नजर आए। पणजी के आजाद मैदान पर कुछ संगठन प्रदर्शन कर सकते हैं।

कर्नाटक : कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

यहां कांग्रेस नेताओं ने विधान सौधा में गांधी प्रतिमा के सामने केंद्र सरकार के सामने नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। कांग्रेस नेता यहां रैली भी निकाल सकते हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक विधान सौधा में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व सीएम सिद्धारमैया, बीके हरिप्रसाद और रामलिंगा रेड्डी शामिल थे।
कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक विधान सौधा में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व सीएम सिद्धारमैया, बीके हरिप्रसाद और रामलिंगा रेड्डी शामिल थे।

बिहार : दरभंगा में हंगामा

बिहार के दरभंगा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर हंगामा किया। यहां गंज चौक में सड़क पर टायर जलाए गए। आरजेडी किसानों के भारत बंद का समर्थन कर रही है। राजधानी पटना में सड़कों पर बहुत कम वाहन नजर आ रहे हैं। आरजेडी ने अपने समर्थकों से भारत बंद को सफल बनाने के लिए जुट जाने को कहा है। राज्य के अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, कैमूर, लखीसराय, जमुई और बेगूसराय जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है।

बिहार के दरभंगा शहर के गंज चौक पर RJD कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर टायर जलाए और नारेबाजी की। RJD भारत बंद का समर्थन कर रही है।
बिहार के दरभंगा शहर के गंज चौक पर RJD कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर टायर जलाए और नारेबाजी की। RJD भारत बंद का समर्थन कर रही है।

मध्य प्रदेश: होशंगाबाद में विरोध प्रदर्शन
राज्य के सिवनी मालवा क्षेत्र में क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन (KKMS) ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी हुई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से नए कृषि कानून वापस लेने की मांग की। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी।

इंदौर में दिग्विजयसिंह, सज्जनसिंह वर्मा, जीतू पटवारी करीब 200 कार्यकर्ताओं के साथ छावनी मंडी बंद कराने पहुंचे। लोगों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए थे। आधे घंटे धरने के बाद वे चले गए।

इंदौर में दिग्विजय सिंह और कुछ नेता छावनी मंडी बंद कराने पहुंचे। कुछ देर बाद लौट गए।
इंदौर में दिग्विजय सिंह और कुछ नेता छावनी मंडी बंद कराने पहुंचे। कुछ देर बाद लौट गए।

उत्तर प्रदेश में प्रशासन हाई अलर्ट पर

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम अफसरों की मीटिंग में साफ कर दिया था कि बंद के चलते लोगों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। प्रशासन हाई अलर्ट पर है। हरियाणा के किसान आंदोलन में शामिल हैं। पंजाब के बाद हरियाणा में किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया था। राज्य के 3400 पेट्रोल पंप दोपहर तीन बजे बंद रहेंगे।

गुजरात में असर के आसार नहीं

भारत बंद के मद्देनजर गुजरात सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। अहमदाबाद में पुलिस कमिश्नर ने एक जगह पर चार या इससे ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक लगा दी है। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात के किसान और APMC मंडियां भारत बंद के सपोर्ट में नहीं हैं। हमारे राज्य में बंद सफल नहीं रहेगा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery