Friday, 23rd May 2025

रिश्तों का कत्ल:कोटा में आपसी विवाद में भतीजे ने फूफा के सिर पर किया वार, फूफा की हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Fri, Dec 4, 2020 6:30 PM

  • इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम
 

शहर के कुन्हाड़ी इलाके में एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रिश्ते में मृतक के साले का पुत्र है। जिसने विवाद में बुजुर्ग फूफा पर लकड़ी से वार किया था। वो लड़खड़ा कर नीचे गिर पड़ा। इलाज के दौरान एमबीएस अस्पताल में बुजुर्ग भवाना की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में दिनेश मीणा 26 साल निवासी चंम्बल कॉलोनी सकतपुरा को गिरफ्तार किया है। मृतक भवाना 60 साल कुन्हाड़ी इलाके का निवासी था। पेशे से ऑटो चालक था।

मृतक के पुत्र बंटी ने कुन्हाड़ी थाने में शिकायत दी थी जिसने बताया कि वो ओर उसके पिता भवाना ऑटो लेकर थर्मल चौराहे पर खड़े थे। चौराहे पर मामा के लड़के दिनेश मीणा से झगड़ा हो गया। दिनेश ने पिताजी के सिर पर लकड़ी की मारी। वो लड़खड़ा कर नीचे गिर गए। इलाज के दौरान एमबीएस अस्पताल में उनकी मौत हो गई। कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में भतीजे दिनेश को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दिनेश व भवाना के बीच कुछ समय पहले पारिवारिक विवाद भी हुआ था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery