Saturday, 24th May 2025

मौसम में बदलाव:सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, पर धूप ने दी राहत, आगे क्या, अगले पांच दिनों तक शहर में मौसम साफ रहेगा

Tue, Dec 1, 2020 6:20 PM

  • बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर हुआ खत्म
 

बादल छंटने के बाद शहर के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सुबह-शाम अधिक ठंड और कनकनी महसूस हो रही है। दिन पर भी हवा में ठंडक महसूस की जा रही है। पर दिनभर चमकीली धूप ने लोगों को राहत दी। सोमवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री और उच्चतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इस बीच न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के आसपास और उच्चतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है।

अनुमान
अनुमान

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल रांची सहित पूरे राज्य के मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब न के बराबर है, इसलिए अगले पांच दिनों तक तापमान में भी अधिक बदलाव नहीं होने की संभावना है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery