Friday, 23rd May 2025

मध्यप्रदेश में ठंडक घुली:हवाओं के नॉर्थ-ईस्ट होने से भोपाल में रात का तापमान एक डिग्री और इंदौर में 2 डिग्री से ज्यादा लुढ़का

Tue, Dec 1, 2020 6:19 PM

  • जबलपुर और ग्वालियर में 10 डिग्री के आसपास रहा तापमान
 

हवाओं के रुख बदलने के कारण पूरे मध्यप्रदेश में सोमवार-मंगलवार रात तापमान में एक से लेकर दो डिग्री तक की गिरावट देखी गई। हवाओं के नॉर्थ-ईस्ट होने के कारण भोपाल में एक डिग्री से ज्यादा और इंदौर में दो डिग्री से ज्यादा रात का पारा लुढ़क गया। हालांकि एक दिन पहले इंदौर में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। यह 5.5 डिग्री चढ़ा।

भोपाल में भी सोमवार-मंगलवार रात का पारा सामान्य से एक डिग्री कम 11.4 डिग्री पर आ गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जेडी मिश्रा ने बताया कि अभी चार-पांच दिन तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव देखा जाएगा। अभी मौजूदा कोई सिस्टम नहीं है। हवाओं के बदलने के कारण थोड़ी ठंडक हुई है। साउथ में एक तूफान की संभावना बनी है, लेकिन उसका मध्यप्रदेश के मौसम पर सीधा कोई प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

भोपाल की इस सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि चारों महानगरों की बात की जाए तो भोपाल में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी गई है। भोपाल में नवंबर में दूसरी सबसे सर्द रात रही। इससे पहले 10.5 डिग्री तक पारा आ चुका था, जबकि वर्ष 2018 में नवंबर की सबसे सर्द रात 11.4 डिग्री रही थी। इस लिहाज से यह नवंबर में सीजन की दूसरी सर्द रात रही।

इंदौर और जबलपुर में भी तापमान में गिरावट

हवाओं के कारण ही इंदौर और जबलपुर में भी तापमान में गिरावट रही। इंदौर में तो रविवार-सोमवार की रात सबसे ज्यादा गर्म थी, लेकिन बीती रात का पारा लुढ़ककर 15 डिग्री से नीचे आ पर आ गया। इससे लोगों को कुछ राहत मिली, जबकि जबलपुर में रात का पारा 10 डिग्री के आसपास रहा। इधर ग्वालियर में कुछ पारा चढ़ा लेकिन वह भी 10 डिग्री के नीचे ही रहा।

सबसे सर्द उमरिया और नौगांव में रात रही

प्रदेश के अन्य शहरों में उमरिया और नौगांव में सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां रात का पारा 8 डिग्री के आसपास रहा। उमरिया में 8 और नौगांव में 8.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। रात में सबसे ज्यादा तापमान होशंगाबाद और खंडवा में रहा। होशंगाबाद में 15.4 डिग्री और खंडवा में यह 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर अधिकतम तापमान की बात करें, तो खंडवा में सबसे ज्यादा 33.5 डिग्री और खरगौन में 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

चार प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 29.3 11.4
इंदौर 29.4 14.8
ग्वालियर 28.3 9.3
जबलपुर 28.1 10.4

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery