Sunday, 14th December 2025

नहीं रहे धोनी के मेंटर:देवल सहाय का 73 साल की उम्र में निधन, 22 साल पहले धोनी को स्टाइपेंड पर रखा था

Tue, Nov 24, 2020 10:21 PM

  • देवल सहाय ने रांची के मेडिका अस्पताल में मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली
  • धोनी के मेंटर रहे सहाय झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष भी रहे थे
 

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर रहे देवल सहाय का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 73 साल के देवल सहाय ने मेडिका अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिछले तीन महीने से वे बीमार चल रहे थे जिसके बाद उनका मेडिका में इलाज चल रहा था।

JSCA के उपाध्यक्ष भी रहे थे देवल सहाय

देवल सहाय झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष भी रहे थे। 1997-98 में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के निदेशक के तौर पर देवल सहाय ने महेंद्र सिंह धोनी को स्टाइपेंड पर रखा था। एमएस धोनी की बायोपिक में भी देवल सहाय का जिक्र किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत में इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

रांची के दर्जनों क्रिकेटरों को दिया मुकाम
खेल प्रशासक के रूप में रांची के दर्जनों क्रिकेटरों के करियर को मुकाम देने में देवल सहाय की अहम भूमिका रही है। उनके निर्देशन में दर्जनों क्रिकेटरों ने देश व राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इनमें महेंद्र सिंह धोनी, प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन, अनवर मुस्तफा, धनंजय सिंह, सुब्रत दा, संजीव सिन्हा, राजीव कुमार राजा, सरफराज अहमद समेत दर्जनों क्रिकेटर शामिल हैं।

खिलाड़ियों के लिए नौकरी के द्वार खोले

देवल सहाय मेकॉन, CMPDI और CCL में वरीय पदों पर कार्यरत रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने तीनों संस्थाओं में खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति का द्वार खोला। इसका ज्यादा फायदा क्रिकेटरों को मिला लेकिन अन्य खेलों के खिलाडिय़ों की भी नियुक्ति हुई।

देवल सहाय को सांस लेने में तकलीफ थी
सहाय अपने पीछे पत्नी, एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गए हैं। सहाय, जिनका पहला नाम देवब्रत था, लेकिन लोग उन्हें देवल बुलाते थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 9 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

सहाय के बेटे अभिनव आकाश ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘घर पर करीब 10 दिन बिताने के बाद उन्हें फिर से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। मंगलवार तड़के रांची में उनका निधन हो गया।’’

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery