Friday, 16th January 2026

निरीक्षण:अंगोढ़ी का कन्या आश्रम मॉडल आश्रम के रूप में होगा विकसित: कलेक्टर

Thu, Nov 12, 2020 9:33 PM

धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत अंगोढ़ी के कन्या आश्रम को मॉडल आश्रम के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर भीम सिंह के पहल व मार्गदर्शन में खनिज न्यास निधि व मनरेगा के अंतर्गत 37 लाख 33 हजार रुपए की लागत से उन्नयन कार्य किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न विभागों को कार्य सौंपे गए हैं। वहां चल रहे निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बच्चियों के लिए एक बेहतर माहौल तैयार करने के उद्देश्य से यह मॉडल आश्रम तैयार किया जा रहा है। जहां बुनियादी सुविधाओं के साथ बच्चियों के शारीरिक व बौद्धिक विकास के लिए सुविधाएं भी होगी। यहां बच्चों के लिए कम्प्यूटर लैब, लाइब्रेरी, खेल-कूद के लिए व्यवस्थित मैदान भी तैयार किया जाएगा। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों से अब तक के कार्यों की जानकारी ली और कहा कि सभी कार्यों में लगने वाली सामग्री में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। बच्चों के कमरों व क्लास रूम में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था हो। खिड़कियों में मच्छर की जाली लगवाएं। इस दौरान धरमजयगढ़ एसडीएम संबित मिश्रा व सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जितेन्द्र गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व आश्रम स्टॉफ उपस्थित रहे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery