सांवेर विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट मंगलवार देर रात को आ गए। सुबह 8 बजे डाक मत पत्रों के साथ शुरू हुई कांउटिंग, ईवीएम गिनती के साथ करीब साढ़े 16 घंटे बाद खत्म हुई। रिजल्ट एक बार फिर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी राम सिलावट के पक्ष में आया। उन्होंने कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू काे 53264 से पराजित किया। सिलावट को जहां 129676 मत मिले। वहीं, गुड्डू को 76412 मतों से संतोष करना पड़ा।
इस उपचुनाव के साथ एक संयोग जुड़ गया। 13 साल पहले 2007 में सिलावट सांवेर से ही उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से लड़े और जीते भी। वहीं, कांग्रेस ने प्रेमचंद गुड्डू 1996 में आलोट का उपचुनाव लड़े, लेकिन हार गए। यानी दोनों ही प्रत्याशियों का यह दूसरा उपचुनाव था, जिसमें सिलावट के हिस्से जीत रही, जबकि गुड्डू के हिस्से हार आई।
ये है दो उपचुनाव का आंकड़ा
सिलावट के विस के 8 चुनाव, सभी सांवेर से लड़े, गुड्डू बदलते रहे क्षेत्र
सिलावट ने उज्जैन से एक बार लोकसभा चुनाव लड़ने के अलावा जितनी भी बार विधानसभा चुनाव लड़ा, सांवेर को ही चुना। 1985 में वे यहां से पहला चुनाव लड़े और जीते। उसे मिलाकर 8 बार चुनाव लड़ चुके हैं। इसे मिलाकर वे पांच बार जीते, जबकि तीन बार हार का स्वाद चखना पड़ा। उन्होंने दो बार प्रकाश सोनकर और एक-एक बार संतोष मालवीय, राजेश सोनकर और प्रेमचंद गुड्डू को हराया। वहीं, गुड्डू सांवेर से दूसरी बार लड़े। 1998 में पहली बार लड़े और प्रकाश सोनकर को 3444 वोट से हराया। राजनीतिक करियर में वे एक बार पार्षद, दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं। इसमें भी दिलचस्प ये है कि एक बार सांवेर तो दूसरी बार आलोट से विधायक बने। सांसद का चुनाव उज्जैन जाकर जीता। 1998 में एक बार जीतने के बाद गुड्डू 22 साल बाद सांवेर लौटे थे। वह भी उपचुनाव के साथ।
दोनों का पहला चुनाव पार्षद का
दोनों ने ही राजनीतिक करियर की शुरुआत 1983 में पार्षद का चुनाव लड़ने से की थी। तब गुड्डू निर्दलीय मैदान में उतरे थे, जबकि सिलावट कांग्रेस के टिकट पर। इसमें सिलावट जीते, गुड्डू हार गए थे। 30 साल में यह दूसरा मौका है जब भाजपा से सोनकर परिवार का कोई प्रत्याशी नहीं है। इससे पहले 2007 के उपचुनाव में भाजपा ने संतोष मालवीय को मैदान में उतारा था।
सांवेर 2020 के रिजल्ट पर एक नजर
वोट प्रतिशत
बीते चुनाव में वोट प्रतिशत
नोटा को मिले वोट- 1984
डाक मत पत्र- 2102
सभी 28 राउंड में तुलसी ही रहे आगे
राउंड | तुलसी सिलावट (भाजपा) | प्रेमचंद गुड्ड (कांग्रेस) | अंतर |
1 | 5426 | 3013 | 1337 |
2 | 11307 | 5639 | 5668 |
3 | 15810 | 8784 | 7026 |
4 | 20151 | 11913 | 8238 |
5 | 24729 | 15175 | 9554 |
6 | 29827 | 18426 | 11401 |
7 | 34589 | 21673 | 12716 |
8 | 39689 | 25715 | 13974 |
9 | 45003 | 28477 | 16524 |
10 | 50071 | 31723 | 18348 |
11 | 55200 | 34746 | 20454 |
12 | 60001 | 37547 | 22454 |
13 | 66468 | 40354 | 24114 |
14 | 69099 | 43802 | 25297 |
15 | 73173 | 45802 | 27371 |
16 | 78503 | 48070 | 30433 |
17 | 83473 | 50788 | 32685 |
18 | 88763 | 53841 | 34922 |
19 | 94158 | 55958 | 38200 |
20 | 99123 | 58242 | 40881 |
21 | 102575 | 60051 | 42524 |
22 | 106146 | 61873 | 44273 |
23 | 110241 | 64273 | 45968 |
24 | 114054 | 67390 | 46664 |
25 | 118260 | 70777 | 47483 |
26 | 123035 | 73199 | 49836 |
27 | 127875 | 75544 | 52331 |
28 | 129676 | 76412 | 53264 |
Comment Now