Sunday, 25th May 2025

यहां है सबसे कड़ा मुकाबला:डबरा में इमरती समधी सुरेश से 1994 वोट से पीछे हुईं, आखिर भांडेर में भाजपा जीती, आगर में कांटे की टक्कर

Wed, Nov 11, 2020 12:38 AM

  • ग्वालियर ईस्ट में भाजपा के मुन्नालाल गोयल और सतीश सिकरवार के बीच मामूली अंतर
 

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। अब तक मिले रुझानों में भाजपा स्पष्ट जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं पांच सीटें ऐसी हैं, जहां पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है। जहां एक तरफ शिवराज सरकार के ज्यादातर मंत्री निर्णायक जीत हासिल करते दिख रहे हैं। वहीं डबरा सीट से मंत्री इमरती देवी अपने समधी कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राजे से 1994 मतों से पीछे हो गई हैं। हर एक राउंड के बाद नतीजे बदल रहे हैं।

भांडेर के कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया मतगणना स्थल पर जमे हुए हैं।
भांडेर के कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया मतगणना स्थल पर जमे हुए हैं।

भांडेर में कांग्रेस के फूल सिंह बरैया भाजपा की रक्षा राम सिरोनिया आखिरकार करीब 500 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं आगर में कांग्रेस के विपिन वानखेड़े और भाजपा के मनोहर ऊंटवाल के बेटे मनोज ऊंटवाल के बीच कांटे की टक्कर है। यहां पर विपिन 500 वोटों से लीड लेकर चल रहे हैं। यहां पर हर राउंड के बाद भाजपा और कांग्रेस उलटफेर कर रहे हैं। वहीं, अम्बाह में भाजपा के कमलेश जाटव और कांग्रेस सत्यप्रकाश सखवार से 2372 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं ग्वालियर ईस्ट में भाजपा के मुन्नालाल गोयल और सतीश सिकरवार के बीच कांटे की फाइट है।

ये मंत्री निर्णायक जीत की ओर

वहीं शिवराज सरकार में सात-आठ मंत्री निर्णायक जीत ओर बढ़ रहे हैं। इसमें बमोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, अनूपपुर में बिसाहूलाल सिंह, सांची से प्रभुराम चौधरी, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांवेर से तुलसीराम सिलावट और सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery