एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट गोविंद अग्रवाल ने सेबी के साथ एक मैटर में सेटलमेंट किया है। इसके एवज में उन्होंने 27.89 लाख रुपए का भुगतान किया है। हालांकि एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग पर इससे पहले भी सेबी ने कई बार फाइन लगाया है।
शुक्रवार को सेबी ने सर्कुलर में दी जानकारी
सेबी ने शुक्रवार को एक सर्कुलर जारी कर यह जानकारी दी है। सेबी ने कहा कि गोविंद अग्रवाल एंटिक स्टॉक ब्रोकिंग में रिसर्च एनालिस्ट हैं। 18 जनवरी 2017 को उन्होंने विप्रो कंपनी के रेवेन्यू और टैक्स के बाद लाभ की जानकारी वाट्सऐप ग्रुप में सकुर्लेट की। यह वाट्सऐप ग्रुप मार्केट चैटर का ग्रुप था। इसी बीच सेबी ने एंटिक स्टॉक में ही काम करनेवाली श्रुति वोरा के मोबाइल को जब्त किया।
Comment Now