Saturday, 24th May 2025

मौसम:दो दिन में चार डिग्री लुढ़का तापमान, नवंबर में और बढ़ी ठंड, 14 डिग्री पहुंचा पारा

Fri, Nov 6, 2020 6:39 PM

  • पिछले साल 15.5 डिग्री का रिकॉर्ड टूटा, पेंड्रारोड में प्रदेश का सबसे कम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया
 

सीजन में पहली बार पारा 14 डिग्री पर पहुंच गया है। पिछले साल के नवंबर के 15.5 डिग्री का रिकॉर्ड इस नवंबर में टूट गया है। पेंड्रारोड का न्यूनतम तापमान तो 12.5 डिग्री दर्ज हुआ जो प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज हुआ। वैसे तो नवंबर माह लगने के बाद से ही न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में अप्रत्याशित कमी आई है। मौसम विभाग के विगत वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो 15 नवंबर के बाद तापमान में ज्यादा कमी आती है लेकिन इस बार तापमान पहले ही कम होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञानी 8 नवंबर तक ऐसा होने की बात कह रहे हैं यानी इसके बाद तापमान सामान्य हो जाएगा। गुरुवार को मौसम सुबह से ही सामान्य रहा। धूप निकली लेकिन पूरे दिन धूप की तेजी का अहसास नहीं हुआ। यानी धूप सहने वाली रही। जैसे-जैसे दिन गुजरता गया तापमान बढ़ता रहा पर हवा चलने की वजह से धूप सामान्य महसूस हुई। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज हुआ जबकि एक दिन पहले यह 30.2 डिग्री दर्ज हुआ था। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। इधर न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज हुआ जो कि सीजन का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान रहा। यह सामान्य से चार डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। वहीं 24 घंटे की तुलना में न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को यह 16.5 डिग्री दर्ज हुआ था जबकि मंगलवार को यह 18.2 डिग्री दर्ज हुआ था। सोमवार को 19.2 डिग्री तो रविवार को 18.2 डिग्री था। रविवार नवंबर का पहला दिन था। यानी पांच दिनों में तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दो दिन पहले भी 18.2 डिग्री था तो यह भी कहा जा सकता है कि 48 घंटे में तापमान में चार डिग्री की कमी आई है।

ऐसे ही घटा तो टूटेगा 2009 का रिकॉर्ड
सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 2009 में 9.2 डिग्री 30 नवंबर को दर्ज हुआ था। 2010 में 23 नवंबर को 12 डिग्री, 2011 में 17 नवंबर को 13.4 डिग्री, 2014 में 20 नवंबर को 11.1 डिग्री, 2015 में 27 नवंबर को 15.4 डिग्री, 2016 में 23 नवंबर को 11.2 डिग्री, 2017 में 26 व 28 नवंबर को 11.4 डिग्री, 2018 में 25 व 26 नवंबर को 12.5 डिग्री ,2019 में 26 नवंबर को 15.5 दर्ज हुआ था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery