Sunday, 25th May 2025

दिग्विजय V/S शिवराज:दिग्विजय का आरोप- ईवीएम में चिप है, वो हैक हो सकती है; शिवराज का तंज- हार दिखने लगी तो ईवीएम पर फोड़ने लगे ठीकरा

Tue, Nov 3, 2020 10:28 PM

  • ईवीएम से मतदान को लेकर दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह आमने सामने आ गए हैं
 

प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर जारी उपचुनावों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आमने-सामने आ गए हैं। दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर भाजपा पर फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ईवीएम में चिप होती है और वह हैक हो सकती है। इस पर शिवराज ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ईवीएम पर सवाल खड़े करने का बहाना लेकर पहले से हार की भूमिका बनाने लगी है। यही ईवीएम 2018 के चुनावों में थी, जिसमें कांग्रेस को 114 सीट मिलीं, तब ईवीएम ठीक थी।

जनता लड़ रही चुनाव

दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'जनता चुनाव लड़ रही है, जब जनता चुनाव लड़ती है, तो पूरा शासन और प्रशासन कितनी भी कोशिश कर ले, ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला नहीं। जैसा कि हमने आगाह कर दिया था कि जनता इन्हें हराना चाहती है। ये केवल प्रशासन के जरिए चुनाव जीतना चाहते हैं। कई जगह से शिकायत आ रही है कि गरीबों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। उनकी मतदाता पर्ची बीएलओ से छुड़ाकर भाजपा के लोगों ने अपने पास रख ली हैं।'

जीतेगा लोकतंत्र, हारेगा नोट तंत्र : दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा, 'कुछ जगह पर फायरिंग हुई है। प्रशासन पर दबाव डालकर और पुलिस के माध्यम से चुनाव जीतना चाहते हैं। यह चुनाव लोकतंत्र और नोट तंत्र के बीच है... इस बार लोकतंत्र की जीत होगी। सिंह ने कहा कि चुनाव में शराब और पैसा बड़े पैमाने वितरण हुआ है। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, लोकतंत्र विजयी होगा, नोट तंत्र हारेगा। जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए हैं, उनको जनता सबसे पहले हराएगी।'

ईवीएम पर सवाल

सिंह ने कहा कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते, पर भारत और कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है? क्योंकि जिसमें चिप है, वह हैक हो सकती है।

शिवराज का पलटवार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि 'दिग्विजय सिंह पहले से हार की भूमिका बनाने लगे हैं। यही ईवीएम 2018 के चुनावों में थी, जिसमें कांग्रेस को 114 सीट मिलीं, तब ईवीएम ठीक थी। अब जब कांग्रेस को हार दिख रही है, तो इसका ठीकरा ईवीएम पर मढ़ दो और खुद छुट्टी पा लो।'

28 सीटेंं जीतेगी भाजपा

कमलनाथ के मंगल वाले बयान को लेकर शिवराज ने कहा कि 'मंगल जनता का होगा, क्योंकि भाजपा प्रदेश की सभी 28 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कमलनाथ के हनुमान भक्त होने पर कहा कि पूजा का मतलब ये नहीं है कि आज मतदान है, तो चलो सवा रुपइया चढ़ा कर सब मांग लो। भगवान अंतर्यामी हैं और वो सब जानते हैं, हम तो रोज उपासना करते हैं।'

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery