Saturday, 24th May 2025

मुनव्वर राणा के खिलाफ FIR:राणा ने फ्रांस में आतंकी हमले को जायज बताया था; लखनऊ में केस दर्ज हुआ

Mon, Nov 2, 2020 10:17 PM

फ्रांस में हुए आतंकी हमले पर विवादित बयान देने के मामले में शायर मुनव्वर राणा पर FIR दर्ज हुई है। लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने नफरत फैलाने, शांति भंग और IT एक्ट में केस दर्ज करवाया है।

राणा ने फ्रांस में 16 अक्टूबर को हुए आतंकी हमले को सही ठहराते हुए कहा था, "हमला करने वाले की जगह मैं होता तो भी ऐसा ही करता। किसी को इतना मजबूर न करो कि वह कत्ल करने के लिए तैयार हो जाए। मोहम्मद साहब का कार्टून बनाकर हमलावर को कत्ल करने के लिए मजबूर किया गया। अगर कोई भगवान राम का विवादित कार्टून बनाएगा तो मैं उसका भी कत्ल कर दूंगा।"

 

राणा ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा था
राणा ने फ्रांस में हुए हमले की निंदा करने पर प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ये राफेल की दरकार है, जो उन्हें ऐसा बयान देना पड़ा।"

राणा ने ये भी कहा था, "मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए फ्रांस में विवादित कार्टून बनाया गया। दुनिया में हजारों साल से ऑनर किलिंग होती है, अखलाक मामले में क्या हुआ, लेकिन तब किसी को तकलीफ नहीं हुई। किसी को इतना मजबूर न करो कि वह कत्ल करने पर मजबूर हो जाए।"

फ्रांस में क्या हुआ था?
पेरिस के पास कॉन्फ्लांस सेन्ट होनोरिन इलाके में एक टीचर ने पिछले महीने क्लास में पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून दिखाया था। इसके बाद हमलावर ने 16 अक्टूबर को टीचर की हत्या कर दी थी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने इस घटना को इस्लामी आतंकवाद करार दिया था। हमलावर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार दिया था।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery