Thursday, 22nd May 2025

बधाई हो:गौतम की हुईं काजल: ब्राइट रेड लहंगे में खूबसूरत नजर आईं दुल्हनियां, शादी के बाद नए घर में शिफ्ट होगा कपल

Sat, Oct 31, 2020 4:41 PM

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने मुंबई के होटल में 30 अक्टूबर को सात फेरे लिए। शादी के दौरान काजल ने ब्राइट रेड लहंगा पहना तो वहीं गौतम ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनीं। शादी के जोड़े में काजल बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। शादी की रस्मों के कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

नए घर की फोटो भी कर चुके हैं शेयर
शादी से पहले संगीत की रस्म हुई जिसमें निशा और काजल अग्रवाल के साथ गौतम के दोस्तों ने परफॉर्म किया। परिवार और खास दोस्तों के बीच हुई इस शादी में कोविड 19 के सारे नॉर्म्स फॉलो किए गए। खबरें हैं कि शादी के बाद दोनों मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे।

काजल ने दुल्हन बनने से पहले एक फोटो शेयर किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में काजल दुल्हन बनते हुए नजर आ रही हैं। हाथों में चूड़ा पहने और मांग टीका पहने काजल एकदम शांत बैठी हैं। काजल के पीछे उनका लहंगा दिखाई दे रहा है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- तूफान से पहले की शांति।

वेन्यू जाने से पहले मीडिया के सामने आईं थीं काजल

इसके पहले खूबसूरत दुल्हन काजल अग्रवाल मीडिया के सामने आईं। काजल के साथ उनकी मां विनय भी थीं। काजल ने पिंक सूट पहना था, साथ ही उनके हाथों में ट्रेडीशनल चूड़ा पहना हुआ था, जो रुमाल से कवर था।

 

हल्दी मेहंदी की फोटो हुईं वायरल
शादी से एक दिन पहले काजल की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की फोटोज इंटरनेट पर छाई रहीं। काजल ने मीडिया को मां के साथ कई पोज दिए और मिल रही बधाइयों का शुक्रिया भी अदा किया। अब हर किसी को काजल के दुल्हन बनने के बाद के लुक का इंतजार है।

काजल पहली ऐसी सेलेब्रिटी हैं जिनकी शादी कोविड 19 के कारण हुए लॉकडाउन के बाद मुंबई में हो रही है। शादी के बाद काजल हैदराबाद में भी एक पार्टी होस्ट करेंगी। हाल ही में काजल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे शादी के बाद भी फिल्में करती रहेंगी।

काजल की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं

 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery