गायत्री शक्तिपीठ चांचौड़ा पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन पंच कुंडीय यज्ञ किया गया। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने अपनी साधना पूर्ण की। सप्तमी के दिन महिला मंडल ने दीप यज्ञ का आयोजन किया। नवमी को महाआरती के साथ हजारों भक्तों ने एवं कन्याओं ने महा प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर विश्वकल्याण, जनकल्याण एवं समाज के उद्धार के लिए गायत्री शक्तिपीठ चांचौड़ा के सभी परिजनों ने विश्व कल्याण की कामना की। गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख तहसील डॉ. विनायक ने कोरोना बीमारी से बचने के उपाय के बारे में पूज्य गुरुदेव के विचारों को बताया। पं. राजेश शर्मा एवं गोविंद सिंह मीणा परिवार द्वारा मंच संचालन किया।
Comment Now