हरि पताही गांव में राजस्थान से कमा कर लाैटा पति साथ में दूसरी महिला काे ले आया। पहली पत्नी ने इसका विराेध किया ताे उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामले को लेकर महिला ने सदर थाने में शिकायत की है। आरोप लगाया है कि उसका पति राजस्थान में निजी कंपनी में काम करता है। बीते दो वर्ष से घर पर रुपए भेजना बंद कर दिया था।
15 दिन पूर्व उसका पति राजस्थान से आया है। साथ में एक महिला मित्र को लेकर आया है। इसका विरोध करने पर उसके व बच्चों के साथ मारपीट करता है। उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व हुई। तीन संतान है। वह मजदूरी कर जीवन यापन करती है। थानेदार संजीव सिंह निराला ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Comment Now