राज्य में कोरोना टेस्ट का आंकड़ा आज 30 लाख हो सकता है। राज्य में अब तक 29 लाख 88 हजार 023 सैंपल कलेक्ट किए जा चुके हैं जिनमें से 29 लाख 75 हजार 206 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें अब तक 98,061 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 28 लाख 77 हजार से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उधर, राज्य के 12 जिलों में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। इन 12 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच चुकी है।
जिले | एक्टिव मरीज |
चतरा | 56 |
देवघर | 58 |
गढ़वा | 61 |
गिरिडीह | 66 |
गोड्डा | 47 |
जामताड़ा | 59 |
लातेहार | 80 |
लोहरदगा | 21 |
पाकुड़ | 42 |
पलामू | 35 |
साहेबगंज | 47 |
पश्चिमी सिंहभूम | 82 |
राज्य में 24 घंटे में 647 नए कोरोना मरीज मिले, 619 ठीक हुए, दो की मौत
राज्य में पिछले 24 घंटे में 647 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें रांची से 163, बोकारो से 61, देवघर से 40, धनबाद से 53, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 97, गढ़वा से 7, गिरिडीह से 1, गोड्डा से 6, गुमला से 6, हजारीबाग से 22, जामताड़ा से 34, खूंटी से 6, कोडरमा से 11, लातेहार से 4, लोहरदगा से 47, पाकुड़ से 2, पलामू से 9, रामगढ़ से 10, साहेबगंज से 7, सरायकेला से 17, सिमडेगा से 9 और पश्चिमी सिंहभूम से 31 मरीज शामिल हैं।
नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 98,061 हो गई है। राज्य में अब 6206 कोरोना के एक्टिव केस बचे हैं जिनका इलाज जारी है। वहीं 92.83 प्रतिशत रिकवरी रेट से अब तक 91,004 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं। उधर, पिछले 24 घंटे में कोरोना से राज्य में दो लोगों की मौत हुई। इनमें एक रांची और दूसरा जमशेदपुर का है। राज्य में अब तक 882 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
झारखंड
रांची
राज्य में कहां कितने मरीज
गढ़वा 2215, बोकारो 4953, पलामू 2870, हजारीबाग 3816, धनबाद 5916, गिरिडीह 3233, सिमडेगा 1774, देवघर 2758, जामताड़ा 963, दुमका 1223, कोडरमा 3175, गोड्डा 1830, पू. सिंहभूम 14713, प. सिंहभूम 4778, लातेहार 1657, रामगढ़ 3772, गुमला 1964, लोहरदगा 1475, चतरा 1327, सरायकेला 3467, खूंटी 1852, पाकुड़ 800 और साहेबगंज में 1457।
Comment Now