राज्य में पिछले 20 दोनों का ट्रेंड कोरोना मुक्त राज्य की ओर इशारा कर रहा है। राज्य में पिछले 20 दिनों में कोविड-19 के 12,723 नए केस मिले हैं जबकि इतने ही दिनों में 18,050 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। राज्य में लगातार बढ़ रहा रिकवरी रेट भी सुखद इशारा कर रहा है। रिकवरी रेट बढ़कर अब करीब 93 यानी 92.81 प्रतिशत पहुंच गया है। अब तक राज्य में मिले कोरोना के कुल 97,384 पॉजिटिव केस में से 90,385 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि 880 मरीजों की मौत हो चुकी है। यानी राज्य में अब 6119 एक्टिव केस रह गए हैं।
राज्य के ये 12 जिले जल्द हो सकते हैं कोरोना मुक्त
राज्य के 12 जिले जल्द ही कोरोना संक्रमण से मुक्त हो सकते हैं। इन जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई है। कुछ जिलों में तो एक्टिव मरीजों की संख्या 50 से भी कम हो गई है।
जिले | एक्टिव मरीजों की संख्या |
चतरा | 54 |
देवघर | 66 |
गढ़वा | 60 |
गिरिडीह | 64 |
गोड्डा | 55 |
जामताड़ा | 59 |
लातेहार | 97 |
लोहरदगा | 16 |
पाकुड़ | 42 |
पलामू | 06 |
साहेबगंज | 37 |
पश्चिमी सिंहभूम | 62 |
राज्य में पिछले 24 घंटे में 542 नए मरीज मिले, सात की मौत भी हुई
राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 542 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 196, बोकारो से 42, चतरा से 2, देवघर से 8, धनबाद से 69, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 21, गढ़वा से 6, गिरिडीह से 2, गोड्डा से 4, गुमला से 15, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 3, खूंटी से 8, कोडरमा से 5, लातेहार से 3, लोहरदगा से 5, पाकुड़ से 3, पलामू से 47, रामगढ़ से 15, साहेबगंज से 12, सरायकेला से 17, सिमडेगा से 6, पश्चिमी सिंहभूम से 44 शामिल हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में सात मरीजों की मौत भी हुई है। इनमें एक सरायकेला, दो रामगढ़, एक खूंटी, एक पूर्वी सिंहभूम, एक धनबाद और एक बोकारो का मरीज शामिल है।
झारखंड
रांची
राज्य में कहां कितने मरीज
गढ़वा 2208, बोकारो 4892, पलामू 2861, हजारीबाग 3794, धनबाद 5863, गिरिडीह 3232, सिमडेगा 1765, देवघर 2718, जामताड़ा 929, दुमका 1219, कोडरमा 3164, गोड्डा 1824, पू. सिंहभूम 14616, प. सिंहभूम 4747, लातेहार 1653, रामगढ़ 3762, गुमला 1958, लोहरदगा 1428, चतरा 1327, सरायकेला 3452, खूंटी 1846, पाकुड़ 798 और साहेबगंज में 1450।
Comment Now