सांवेर विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के तुलसी सिलावट और कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू के बीच है। बुधवार को सिलावट ने नामांकन भरा। वहीं, अगले दिन गुरुवार को प्रेमचंद गुड्डू ने नामांकन दाखिल किया। दोनों ने ही नामांकन के साथ अपनी आय का शपथ पत्र भी दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू के पास जहां 64 करोड़ की संपत्ति है। वहीं, सिलावट 6 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इस हिसाब से गुड्डू की संपत्ति सिलावट से 10 गुना से भी ज्यादा है। गुड्डू की पत्नी के पास ज्वेलरी तो नहीं है, लेकिन उनके पास बंदूक जरूर है।
कांग्रेस प्रत्याशी की संपत्ति...
गुड्डू ने नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में अपनी चल संपत्ति 24 करोड़ की और अचल संपत्ति 40 करोड़ से ज्यादा की बताई है। इस तरह वे 64 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास 23 करोड़ संपत्ति है। दोनों की संपत्ति मिलाएं तो वे 87 करोड़ की संपत्ति के मालिक है।
आय का स्रोत | शेयर बाजार और म्युच्युल फंड में निवेश, संपत्ति से आ रहे किराए, पेंशन, बैंक ब्याज और खेती। |
सालाना आय | 2018 में सालाना आय 1.07 करोड़ रुपए तक थी जो 2020 में घटकर 41 लाख रुपए के करीब हुई। |
सोना-चांदी | गुड्डू के पास 5 लाख 83 हजार का सोना और सवा तीन लाख की चांदी है, जबकि पत्नी के पास कोई ज्वेलरी नहीं। |
हथियार | पत्नी के नाम एक बंदूक। |
वाहन | 2011 माडल की एक कार। |
लोन | 65 लाख का लोन। |
केस |
साल 2004 में महाकाल मंदिर में शासकीय काम में बाधा का प्रकरण। मामले में छह माह की सजा, बाद में विशेष कोर्ट में न्यायालय उठने तक की सजा दी, इस मामले में अपील हाईकोर्ट में लंबित है। उन पर एक मारपीट का और हाल ही में धारा 188 में भी प्रकरण दर्ज हुआ है। |
सिलावट का शपथ पत्र...
भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट के पास कुल चल संपत्ति 50 लाख 97 हजार रुपए और अचल संपत्ति 6 करोड़ 8 लाख रुपए की है। उनकी पत्नी के नाम पर 40 लाख 89 हजार रुपए की चल और 2 करोड़ 54 लाख रुपए अचल संपत्ति है।
आय का स्रोत | खेती, दुकान, विधायकी और मंत्री का वेतन |
सालाना आय | छह लाख से बढ़कर 11 लाख रुपए से अधिक हुई। |
सोना-चांदी | पत्नी के पास 15 लाख 86 हजार रुपए का सोना है, जबकि उनके पास करीब सवा दो लाख रुपए के सोने के जेवर हैं। |
हथियार | नहीं |
वाहन | वाहन के नाम पर एक पुरानी कार है। |
लोन | सिलावट पर 16 लाख से ज्यादा का बैंक लोन। |
केस |
उन पर कोई आपराधिक केस नहीं। |
Comment Now