राज्य में बुधवार को 633 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 263 मरीज रांची से हैं। वहीं, राज्य में 6 मरीजों की मौत हुई। मृतकों में रांची व धनबाद से 2-2, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम से 1-1 व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, आज 1053 मरीज स्वस्थ्य भी हुए।
कहां मिले कितने मरीज
बोकारो से 44, चतरा से 4, देवघर से 17, धनबाद से 30, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 59, गढ़वा से 8, गिरिडीह से 6, गोड्डा से 8, गुमला से 27, हजारीबाग से 21, जामताड़ा से 3, खूंटी से 20, कोडरमा से 12, लातेहार से 2, लोहरदगा से 14, पाकुड़ से 11, पलामू से 2, रांची से 263, रामगढ़ से 20, साहिबगंज से 2, सराईकेला से 12, सिमडेगा से 20 और पश्चिमी सिंहभूम से 25 मरीज शामिल हैं।
Comment Now