Saturday, 24th May 2025

मांधाता उपचुनाव:कांग्रेसियों ने लगाए बिकाऊ नहीं टिकाऊ चाहिए विधायक के नारे, भाजपा प्रत्याशी पटेल बोले - ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास इतनी संपत्ति की, आधी कांग्रेस क्या पूरी कांग्रेस ही खरीद लें

Thu, Oct 15, 2020 4:39 PM

  • पुनासा में नामांकन रैली के दाैरान कांग्रेसियों के बिकाऊ नहीं टिकाऊ विधायक चाहिए के नारे लगाए थे
  • कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायक पटेल ने को भाजपा ने मांधाता सीट से प्रत्याशी बनाया है
 

पुनासा में नामांकन रैली के दाैरान कांग्रेसियों के बिकाऊ नहीं टिकाऊ विधायक चाहिए के नारे पर भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल की ने भड़ास निकाली है। पटेल ने कहा - ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास इतनी संपत्ति है कि आधी कांग्रेस क्या पूरी कांग्रेस ही खरीद लें। बुधवार को रैली सड़क मार्ग होते हुए कांग्रेस कार्यालय के सामने से गुजरी तो कांग्रेसियों ने बिकाऊ नहीं टिकाऊ विधायक चाहिए के नारे लगाए। माहौल बिगड़ता देख भाजपा के वरिष्ठ नेता कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने लगे। हालांकि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी पार्टी के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ गए थे।

मांधाता सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक नारायण पटेल ने कहा कि यह तो घिसी पिटी बात हो गई है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इनके खिलाफ हमारे 25 विधायकों ने इस्तीफा दिया। हमारे सिंधिया के पास इतनी संपत्ति है कि आधी क्या वे पूरी कांग्रेस खरीद लें। इतनी बड़ी स्टेट है उनकी। ऐसे लोगों के लिए इनके पास इतने ही शब्द रह गए हैं। 15 माह में कोई विकास तो किया नहीं। अब कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं है तो ये ऐसी बातें कर रहे हैं।

सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के 25 विधायकों ने जनहित में इस्तीफे दिए यह उनका त्याग है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास विधायकों को सुनने, समझने के लिए टाइम तक नहीं था जब सरकार गिरी तो आरोप लगा रहे हैं। वहीं कालसन माता मंदिर परिसर की चुनावी सभा में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांव, गरीब किसानों के लिए योजना बनाते हैं। इसलिए वे प्रदेश के नायक है। वहीं दूसरी तरफ तत्कालीन मुख्यमंत्री खलनायक और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सिर्फ कार्टून है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery