राज्य के पांच जिले ऐसे हैं जो जल्द ही कोरोना मुक्त हो सकते हैं। इन जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई है। इन राज्यों में देवघर में 64, गोड्डा में 92, पाकुड़ में 53, पलामू में 54 और साहेबगंज में 61 एक्टिव केस रह गए हैं जिनका इलाज जारी है। उधर, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 93,736 हो गई है। हालांकि अच्छी बात है कि कुल मरीजों में 91.01 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि कुल मरीजों में 837 की मौत हो चुकी है। यानी राज्य में अब 7617 एक्टिव केस रह गए हैं।
राज्य के सिर्फ दो जिलों में 1000 से ज्यादा मरीज
राज्य के 24 में से सिर्फ दो जिलों में 1000 से ज्यादा कोरोना के एक्टिव मरीज रह गए हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम में 1553 और राजधानी रांची में 2557 मरीज एक्टिव हैं जिनका इलाज जारी है। वहीं जिन पांच जिलों के जल्द ही कोरोना मुक्त होने की संभावना है उनमें अब तक देवघर में 2635, गोड्डा में 1713, पाकुड़ में 750, पलामू में 75 और साहेबगंज में 1334 मरीज मिल चुके हैं।
पिछले 24 घंटे में 701 नए पॉजिटिव, 7 की मौत
राज्य में पिछले 24 घंटे में 701 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सात लोगों की मौत भी हुई। मृतकों में चार रांची, दो धनबाद और एक चतरा का है। राज्य में अब तक 837 मरीजों की मौत हो चुकी है। नए मरीजों में रांची से 364, बोकारो से 38, चतरा से 1, देवघर से 8, धनबाद से 28, दुमका से 18, पूर्वी सिंहभूम से 48, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 5, गोड्डा से 15, गुमला से 18, हजारीबाग से 12, जामताड़ा से 15, खूंटी से 5, कोडरमा से 17, लातेहार से 17, लोहरदगा से 12, पाकुड़ से 4, पलामू से 8, रामगढ़ से 7, साहेबगंज से 5, सरायकेला से 20, सिमडेगा से 3 और पश्चिमी सिंहभूम से 18 मरीज मिले। अच्छी बात यह रही कि 853 मरीज ठीक भी हुए। इनमें 289 रांची के हैं। अब तक राज्य में 85,314 मरीज ठीक हो चुके हैं।
झारखंड
रांची
राज्य में कहां कितने मरीज
गढ़वा 2148, बोकारो 4558, पलामू 2779, हजारीबाग 3776, धनबाद 5619, गिरिडीह 3199, सिमडेगा 1684, देवघर 2601, जामताड़ा 908, दुमका 1189, कोडरमा 3107, गोड्डा 1780, पू. सिंहभूम 14285, प. सिंहभूम 4600, लातेहार 1607, रामगढ़ 3615, गुमला 1862, लोहरदगा 1360, चतरा 1312, सरायकेला 3368, खूंटी 1760, पाकुड़ 773 और साहेबगंज में 1416।
Comment Now